Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

खुब्बापुर में हुए थप्पड़ कांड पर सुप्रीम कोर्ट में 9 फरवरी को सुनवाई

मामला खुब्बापुर गांव के नेहा पब्लिक स्कूल का था, जहां शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की उसके सहपाठियों से पिटाई करवा दी थी.

सुप्रीम कोर्ट

मंसूरपुर के गांव खुब्बापुर में हुए थप्पड़ प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट 9 फरवरी को सुनवाई करेगा. जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव खुब्बापुर स्थित नेहा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या तृप्ता त्यागी द्वारा छात्र को दूसरे छात्रों से थप्पड़ मरवाने के बाद दायर तुषार गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट में आज शाहपुर ब्लॉक के गांव खुब्बापुर स्थित नेहा पब्लिक स्कूल में छात्र को अन्य विद्यार्थियों से पिटवाए जाने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस की विस्तार रिपोर्ट का अवलोकन किया था.वहीं जिले के बीएसए शुभम शुक्ला ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोर्ट ने सभी स्कूलों में जीवन कौशल सुरक्षा एवं संरक्षण के तहत प्रशिक्षण दिलाए जाने के आदेश दिए थे. इसको लेकर सभी परिषदीय और प्राइवेट स्कूलों में अध्यापकों को प्रशिक्षण दिलाया गया है.

इसे भी पढ़ें: बीआरएस नेता के कविता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 9 फरवरी को सुनवाई

यह था मामला

मामला खुब्बापुर गांव के नेहा पब्लिक स्कूल का था, जहां शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की उसके सहपाठियों से पिटाई करवा दी थी. वहीं इस मामले में जातीय टिप्पणी का भी आरोप है. वहीं इस पूरे वाकये का पीड़ित छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना लिया. जिसके बाद वीडियो के वायरल होते ही लोगों द्वारा प्रतिक्रियाएं आने लगीं और शिक्षिका की गिरफ्तार करने की मांग उठने लगी. जिसके बाद स्कूल की आरोपी शिक्षिका पर FIR भी दर्ज हो गई थी. बता दें कि इस मामले में महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसकी सुनवाई आज शुक्रवार को होने जा रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital