Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

CM अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के मामले पर सुनवाई 2 जून तक के लिए टली

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा को सुनवाई के दौरान बताया गया कि केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली हुई है.

Rouse Avenue Court

राउज एवेन्यू कोर्ट (फोटो- सोशल मीडिया)

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के मुद्दे पर सुनवाई 2 जून तक के लिए टाल दी है. कोर्ट की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा को बताया गया कि केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली हुई है.

न्यायाधीश को ये भी बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 2 जून को आत्मसमर्पण करने को कहा है. न्यायाधीश ने इसके बाद उनकी हिरासत बढ़ाने के मामले में सुनवाई 2 जून के लिए स्थगित कर दी है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अदालत से 2 जून को आत्मसमर्पण करने के बाद उनकी न्यायिक हिरासत बढाने की मांग की. उसने अदालत में अर्जी दाखिल कर उस दिन 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ाने पर विचार करने का आग्रह किया. साथ ही कहा कि उन्हें पहले दी गई न्यायिक हिरासत की अवधि सोमवार को समाप्त हो रही है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश से केजरीवाल 1 जून तक अंतरिम जमानत पर हैं.

ये भी पढ़ें- दिल्ली HC ने आजीवन कारावास की सजा पाए आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पांच सदस्यों की सजा घटाकर 10 साल के कठोर कारावास की सजा कर दी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital