देश

वाराणसी से PM मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी तो पक्की मिलेगी जीत, जानिए संजय राउत क्यों किया ऐसा दावा

Sanjay Raut on Priyanka Gandhi: 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कैसा प्रदर्शन करेगी. इस पर सभी कि निगाहें हैं, क्योंकि काफी समय से प्रदेश में पार्टी को जनता की तरफ से ज्यादा प्यार मिलता हुआ नहीं दिख रहा है. यहां तक कांग्रेस के पास बस अपनी अब एक ही परंपरागत सीट बची है और वो है रायबरेली सीट. वहां से अभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी सांसद हैं. इसके अलावा अमेठी भी अब कांग्रेस के हाथ से छूट चुका है. ऐसे में देखना यह होगा कि इस बार कांग्रेस अमेठी से किसको मैदान में उतारेगी. कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को कमान सौंपी थी. तो यह भी संभव है कि प्रियंका गांधी अमेठी से चुनाव लड़ें. ऐसे में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता संजय राउत ने उनको लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दे दी है.

संजय राउत ने कहा कि प्रियंका गांधी को वाराणसी से चुनाव लड़ना चाहिए. वहां के लोग उन्हें चाहते हैं. बता दें कि वाराणसी से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद हैं. राउत के मुताबिक, उनको पीएम के सामने आकर चुनाव लड़ना चाहिए.

चुनाव में प्रियंका की जीत तय

शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता संजय राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, “अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ती हैं तो उनकी जीत तय है. वाराणसी के लोग प्रियंका गांधी को चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि रायबरेली, वाराणसी और अमेठी की लड़ाई बीजेपी के लिए मुश्किल है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, संजय ने एक सवाल के जवाब में ये दावा किया कि अगर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ती हैं तो प्रधानमंत्री के लिए लोकसभा सीट निकालना मुश्किल होगा. उन्होंने कहा, मैं आश्वस्त हूं कि प्रियंका जीतेंगी. राउत ने कहा कि 2024 में पूरा देश राहुल गांधी के साथ खड़ा होगा.

यह भी पढ़ें- ‘भाजपा के साथ जाएंगे क्‍या?’ भतीजे अजित पवार से मुलाकात के बाद शरद पवार ने दिया ये जवाब, फड़नवीस संग आए नजर

किसी समय में अमेठी और रायबरेली तो कांग्रेस की परंपरागत सीट हुआ करती थी. हालांकि पार्टी अब अमेठी हार चुकी है. फिलहाल अमेठी से अभी स्मृति ईरानी सांसद हैं तो रायबरेली से सोनिया गांधी और वाराणसी से पीएम मोदी सांसद हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘साहब! सड़क पर 8 फीट का मगरमच्छ घूम रहा है…’ सुपौल के गांव में मची ऐसी अफरा-तफरी, थम गई सांसें; देखें VIDEO

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के खोंटहा गांव में अचानक एक विशाल मगरमच्छ सड़क…

2 minutes ago

क्या बिखर जाएगा यूनाइटेड किंगडम? ट्रंप के बयान के बीच इन तीन राष्ट्रों के बड़े फैसले से डरी ब्रिटिश सरकार

स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड के प्रथम मंत्रियों ने सोमवार को एक संयुक्त समझौता ज्ञापन…

7 minutes ago

क्या सच में बेजान मूर्ति से दूध पीने लगा मासूम बछड़ा? जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच

सोशल मीडिया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बछड़ा भूख…

10 minutes ago

‘नीरज कुमार ने हमेशा मेरा विरोध किया…’; अनंत सिंह का बड़ा हमला, निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देकर बढ़ाई जेडीयू की मुश्किलें

जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र के आगामी विधान परिषद चुनाव में…

18 minutes ago

Bhramari Pranayama Benefits: दिमाग शांत करेगा 2 मिनट का भ्रामरी प्राणायाम, जानें सही विधि और सावधानियां

Bhramari Pranayama Benefits and Steps: भागदौड़ भरी जिंदगी में भ्रामरी प्राणायाम तनाव, गुस्सा और अनिद्रा…

20 minutes ago

चंडीगढ़ में प्राइवेट कैब सर्विसेज पर पाबंदियों से ड्राइवरों की रोजी-रोटी ठप, यात्रियों के पास बचा एक ऑप्शन; सड़कों पर प्रदर्शन

CHANDIGARH CAB RESTRICTIONS: चंडीगढ़ में निजी राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म्स पर लागू प्रशासनिक पाबंदियों के कारण हजारों…

21 minutes ago