Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारी बारिश से दिल्ली-NCR में कई जगह हादसे, गाजीपुर में मां-बेटे डूबे, ग्रेटर नोएडा में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत

Heavy Rain in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया. सड़कें आज भी जाम हैं. जलभराव के कारण कहीं-कहीं छत और दीवारें गिर गईं.

Heavy Rain in Delhi NCR

ग्रेटर नोएडा में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत. वहीं गाजीपुर के नाले में मां बेटे डूब गए.(फोटो इनसेट में)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Heavy Rain in Delhi NCR: राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम को शुरू हुई भारी बारिश के कारण कई स्‍थानों पर जानलेवा हादसे हुए. गाजीपुर में सामान खरीदने गई एक महिला और उसका बेटा पानी से भरे नाले में बहकर डूब गए. दोनों की मौत हो गई. इसी तरह ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में दीवार गिरने दो लोगों की जान चली गई. इसी तरह ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक जिम की छत गिर गई, जहां दो लोग घायल हो गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र में भारी बारिश के बाद जलभराव हुआ, वहां से गुजर रही 22 वर्षीय महिला और उसका बच्चा उसमें गिर गया और उनकी डूबने से मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, महिला और उसका बच्चा सामान खरीदने के लिए बाहर गए थे. तभी वे जलभराव वाले नाले में गिर गए. दिल्ली पुलिस ने कहा, “हादसे के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं. साथ ही पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाना पुलिस द्वारा इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है.”

weather report

आम आदमी पार्टी के विधायक ने उठाए सवाल

वहीं, इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने दिल्ली के एलजी से सवाल पूछा. उन्होंने महिला और बच्चे की मौत के लिए डीडीए को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- “आज दिल्ली और उत्तर प्रदेश की खोड़ा कॉलोनी की सीमा पर डीडीए द्वारा बनाए जा रहे नाले में किसी भी प्रकार की बेरिकाडिंग ना होने की वजह से एक महिला और उनकी ढाई साल की बच्ची की उस नाले में गिरने से मौत हो गई. मैं उम्मीद करता हूं कि डीडीए के इन लापरवाह अफसरों पर दिल्ली के एलजी सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे और पुलिस इस मामले में केस दर्ज करेगी.”

राष्ट्रीय राजधानी में यातायात पूरी तरह ठप

बता दें कि बुधवार शाम और गुरुवार रात को भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी में यातायात पूरी तरह ठप हो गया. जिसके कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली.

rainfall_alert_2-sixteen_nine

सभी सरकारी और निजी स्कूल 1 अगस्त को बंद

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने गुरुवार को शहर के सभी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “बुधवार शाम बहुत भारी बारिश और गुरुवार को भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सभी सरकारी और निजी स्कूल 1 अगस्त को बंद रहेंगे.”

5 अगस्त तक बारिश की स्थिति बनी रहेगी: IMD

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान लगाया है कि राष्ट्रीय राजधानी में 5 अगस्त तक बारिश की स्थिति बनी रहेगी.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital