Bharat Express DD Free Dish

Himachal Bus Accident: सरकाघाट मसेरन रोड पर दर्दनाक सड़क, गहरी खाई में गिरी HRTC की बस , 5 की मौत 23 घायल

हिमाचल के मंडी जिले में गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ जब HRTC की एक बस खाई में गिर गई. हादसे में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 23 लोग घायल हुए हैं. बताया गया कि बस एक कार को पास देते समय सड़क से फिसल गई थी.

himachal bus accident

Himachal Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गुरुवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. सरकाघाट उपमंडल के मसरेम क्षेत्र हिमाचल पथ परिवहन (HRTC) की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में करीब 5 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं. बता दें कि मृतकों में 3 महिलाएं और एक पुरुष और एक किशोर शामिल है.

हादसे की खबर मिलते ही ग्रामिण लोग घायलों की मदद करने के लिए खाई में उतर गए. जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल सरकाघाट से मंडिकल कॉलेज नेरचौक मंडी व मेडिकल कॉलेज हमीरपुर इलाज के लिए भेजा गया है.

कार को पास देते वक्त हुआ हादसा

दरअसल, HRTC बस सरकाघाट से जामना जा रही थी. इसी बीच सुबह करीब 9 बजे मसेरन के तांगरा मोड़ के पास हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि उस वक्त बस में कुल 30 लोग सवार थे. हादसा तब हुआ जब बस चालक एक गाड़ी को पास दे रहा था.

पास देते समय बस सड़क से थोड़ा बाहर निकल गई जिससे डंगा बैठ गया, बस का नियंत्रण बिगड़ा और सवारी से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी. सरकाघाट के डीएसपी संजीव गौतम भी मौके पर पहुंच गए हैं. उन्होंने हादसे की पुष्टि की है.

तुरंत अस्पताल भेजे गए घायल

हादसे में घायल हुए लोगों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया. इसके अलावा बाकि घायलों को नेरचौक और एम्स बिलासपुर, IGMS शिमला में रेफर किया गया है.

बता दें कि हादसे के बाद बचाव के लिए सेवाएं तुरंत सक्रिय हो गई थी. वहीं घयालों को प्राथमिक उपचार के लिए सरकाघाट के सिविल अस्पताल लाया गया. उपचार के बाद उन्हें अन्य अस्पतालों में आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- Home Ministry का जल्द ही बदलने वाला है पता, इस जगह हो रहा है शिफ्ट

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read