Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Himachal Pradesh: हमारे MLAs को परेशान किया जा रहा, विधायक प्राथमिकता बैठक का बहिष्कार करेगी भाजपा: जयराम ठाकुर

Himachal Pradesh के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर ने कहा, ” हमारे विधायकों को सरकार द्वारा परेशान किया जा रहा है. भाजपा विधायक अपने काम के बारे में बात करते हैं, लेकिन सरकार उन्हें प्राथमिकता नहीं देती है. निर्वाचित विधायकों के बजाय कांग्रेस नेताओं को महत्व दिया जा रहा है.”

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर. (फाइल फोटो)

हिमाचल प्रदेश में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने रविवार को कहा कि भाजपा 3 और 4 फरवरी को होने वाली विधायक प्राथमिकता बैठक का बहिष्कार करेगी. पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर ने कहा, ” हमारे विधायकों को सरकार द्वारा परेशान किया जा रहा है. भाजपा विधायक अपने काम के बारे में बात करते हैं, लेकिन सरकार उन्हें प्राथमिकता नहीं देती है. निर्वाचित विधायकों के बजाय कांग्रेस नेताओं को महत्व दिया जा रहा है.”

उन्होंने कहा कि जब सुक्खू सरकार विधायक प्राथमिकता बैठक में भाजपा विधायकों द्वारा बताई गई प्राथमिकताओं को नहीं सुन रही है, तो ऐसी बैठकों का क्या औचित्य है. इसलिए भाजपा विधायक दल आगामी विधायक प्राथमिकता बैठक का बहिष्कार कर रहा है. पूर्व सीएम ठाकुर ने कहा कि पिछली सरकार द्वारा शुरू किए गए कार्यों के उद्घाटन कार्यक्रमों में भी भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों की अनदेखी की जा रही है.

सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रही है

उन्होंने कहा, “उन्हें उद्घाटन कार्यक्रमों में भी नहीं बुलाया जा रहा है, उद्घाटन पट्टिका पर भी उनके नाम नहीं लिखे जा रहे हैं. निर्वाचित प्रतिनिधियों के बजाय कांग्रेस नेताओं को महत्व दिया जा रहा है. सरकार हर स्तर पर निर्वाचित भाजपा विधायकों का अपमान कर रही है.” पूर्व सीएम ने ये भी कहा कि जब से कांग्रेस राज्यसभा चुनाव हार गई है, तब से सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रही है.

उन्होंने कहा, “सत्ता का दुरुपयोग कर भाजपा विधायकों और नेताओं को परेशान किया जा रहा है. यह सरकार न केवल विधायकों को, बल्कि उनके परिवारों, रिश्तेदारों और व्यवसायों को भी निशाना बना रही है. सुक्खू सरकार ने सत्ता के दुरुपयोग की सभी हदें पार कर दी हैं. भाजपा विधायकों और नेताओं को फर्जी मामलों में फंसाकर और पुलिस द्वारा जांच के नाम पर घंटों थानों में बैठाकर परेशान किया जा रहा है.”


ये भी पढ़ें: साबरमती जेल में फिर मौन व्रत पर Lawrence Bishnoi, बाबा सिद्दीकी के बाद क्या फिर कोई है निशाने पर?


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital