Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हिंदी भाषी समाज ने ऐश्वर्या मिश्रा को दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

हिंदी भाषा समाज ने महाराष्ट्र सरकार से मांग की है कि एशियाई खेलों में भारत को पदक दिलाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में स्थान दिया जाए.

कैलाश मिश्रा को किया गया सम्मानित

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

एशियाई खेलों में भारत को सिल्वर पदक दिलाने वाली एथलीट ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा के घर जाकर आज हिंदी भाषा समाज के वरिष्ठ लोगों ने सम्मान किया. इस दौरान मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजमोहन पांडेय , भाजपा सचिव ज्ञानमूर्ति शर्मा, अधिवक्ता मुकेश पांडे , शिवसेना नेता राम यादव सहित अन्य लोगों ने ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा को एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देकर सम्मान किया.

पदक जीतने वालों के लिए सरकारी नौकरी में स्थान की मांग

इसके साथी हिंदी भाषा समाज ने महाराष्ट्र सरकार से मांग की है कि एशियाई खेलों में भारत को गोल्ड, सिल्वर सहित अन्य पदक दिलाने वाले सभी खिलाड़ियों को उनकी योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी में स्थान दिया जाना चाहिए. इस मांग को लेकर बहुत जल्द हिंदीवासी समाज के लोग उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करेंगे.

इसे भी पढ़ें: Chandrayaan 3: ISRO की उपलब्धि पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान- साल 23 इस दिन राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनेगा, चंद्रयान 3 ने इतिहास रचा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital