Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोला उपचुनाव: बीजेपी प्रत्याशी अमन गिरी की रिकॉर्ड जीत, जाने कितने वोटों से सपा प्रत्याशी को हराया

गोला उपचुनाव में अमन गिरी की रिकॉर्ड जीत

लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी अमन गिरी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को बुरी तरह से इस उपचुनाव में हरा दिया है. बता दें कि अमन गिरी सुबह से ही विनय तिवारी से कभी आगे चल रहे थे. और वोटिंग के फाइनल राउंड में उन्होंने 34 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल कर ली.

बीजेपी विधायक के निधन पर खाली हुई थी सीट

बता दें की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट बीजेपी विधायक अरविंद गिरी के निधन के बाद खाली हुई थी. जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है. वहीं बीजेपी ने अरविंद गिरी के बेटे को ही मैदान में उतार चुनाव लड़ाने का फैसला किया. दूसरी तरफ सपा की तरफ से विनय तिवारी को उतारा गया था. बता दें की सपा ने फिर से उन्हें ही मौका दिया था. लेकिन इस बार भी समाजवादी पार्टी को हार के मुंह देखना पड़ा.

उपचुनाव में कांग्रेस और बीएसपी नहीं हुई शामिल

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर BSP और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारे थे और यही वह कारण था जिसकी वजह से विनय तिवारी और अमन गिरी आमने सामने आ गए.

अमन गिरी ने शुरू से बनाई थी बढ़त

गोला विधानसभा सीट पर सुबह 8:00 बजे से ही मतगणना शुरू हो गई थी और बीजेपी प्रत्याशी अमन गिरी सुबह से ही बढ़त बनाए हुए थे. हर बार के राउंड में सपा प्रत्याशी उन्हें मात नहीं दे पा रहे थे. और अंत में जीत भी अमन गिरी को ही मिली. बता दें की गोला विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को मतदान हुआ था. 57.35 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital