Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Sikkim’s 50th Statehood Anniversary: सिक्किम की 50वीं वर्षगांठ पर गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सिक्किम राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं.

National Ayurveda Day 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह. (फाइल फोटो)

Sikkim’s 50th Statehood Anniversary: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सिक्किम राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, सिक्किम दिवस पर, सिक्किम के बहनों और भाइयों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.

Amit Shah ने दी शुभकामनाएं

एक्स पर पोस्ट में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने लिखा, “सिक्किम दिवस पर, सिक्किम के बहनों और भाइयों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. हिमालय की गोद में बसे सिक्किम ने अपने लोगों की कड़ी मेहनत और आतिथ्य के साथ जैविक कृषि और पर्यटन में उत्कृष्टता के मानक स्थापित किए हैं. राज्य की निरंतर समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं.”

PM Modi ने दी शुभकामनाएं

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “सिक्किम के लोगों को उनके राज्य दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं! इस वर्ष यह अवसर और भी विशेष है, क्योंकि हम सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं! सिक्किम शांत सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और मेहनती लोगों से जुड़ा हुआ है. इसने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है. इस खूबसूरत राज्य के लोग निरंतर समृद्ध रहें.”

यह भी पढ़ें- सिक्किम की 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- इस खूबसूरत राज्य के लोग निरंतर समृद्ध रहें

1975 में बना था सिक्किम राज्य

“सुनाउलो सिक्किम, समृद्ध सिक्किम, अनी समर्थ सिक्किम”, जो प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के लक्ष्य के साथ संरेखित है. सिक्किम 16 मई, 1975 को भारत का 22वां राज्य बना . यह राज्य सिक्किम के पहले मुख्यमंत्री लेहंडुप दोरजी खंगसरपा के नेतृत्व में बना, जिन्होंने तत्कालीन चोग्याल साम्राज्य में लोकतंत्र की शुरुआत की.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital