देश

“हम देश के लिए मर तो नहीं सकते लेकिन हम…”, तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद अहमदाबाद में बोले अमित शाह

Amit Shah in Gujarat: पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है. इस कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह का आज गुजरात दौरे का दूसरा दिन है. उन्होंने अहमदाबाद में मेरी माटी मेरा देश अभियान में हिस्सा लिया. इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. शाह ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान पीएम मोदी ने पूरे देश में देशभक्ति की भावना पैदा की है. उन्होंने आगे कहा कि आजादी के 75 साल हो गए. हम देश के लिए मर तो नहीं सकते, क्योंकि देश आजाद हो गया है. लेकिन हमें देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता.

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, पिछले साल 15 अगस्त 2022 को देश में एक भी घर ऐसा नहीं था, जिस पर तिरंगा न फहरा हो, किसी ने सेल्फी न ली हो. मोदी जी ने फिर आह्वान किया है. अगर सबके घर पर तिरंगा फहरे, तो पूरा गुजरात और पूरा देश तिरंगा मय हो जाएगा.

सोशल मीडिया पर बदले DP

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में हर घर तिरंगा और मेरा माटी मेरा अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने भी ट्वीट किया कि, “हर घर तिरंगा अभियान के साथ जुड़े. आइए हम अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदलें और इस अनूठे प्रयास को समर्थन दें, जो हमारे प्यारे देश और हमारे बीच के बंधन को गहरा करेगा.” इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने अपनी डीपी बदल दी है. पीएम नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट पर तिरंगे झंडे की फोटो लगा दी गई है. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखपुर मंदिर परिसर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

यह भी पढ़ें- Independence Day: मणिपुर हिंसा की आग पहुंचेगी दिल्ली!, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट, PM मोदी के भाषण के समय हो सकता है प्रदर्शन

कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने भी बताया कि आज शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई और इसका नेतृत्व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा किया. जम्मू और कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago