शादी कार्ड स्कैम
Wedding Card Scam: आज के दौर में तमाम चीजें डिजिटल हो गई है. लोग अब कोई भी जरूरी डॉक्यूमेंट्स या फिर शादी का कार्ड भेजना होता है तो व्हाट्सएप का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि साइबर ठग ने इन शादी के कार्ड को भी नहीं छोडा है और वे इसका गलत इस्तेमाल कर आपका अकाउंट खाली कर रहे हैं. ऐसे में अगर आपके पास इस तरह किसी भी व्हाट्सएप नंबर पर शादी का कार्ड आता है तो उसे डाउनलोड न करें क्योंकि हो सकता है कोई आपको ठगने की कोशिश कर रहा है. तो चलिए जानते हैं इस स्कैम के बारे में विस्तार से.
आखिर क्या व्हाट्सएप वेडिंग स्कैम?
शादियों के सीजन में बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो बिजी रहते हैं या फिर उनके रिश्तेदार दूर रहते हैं तो ऐसे लोगों के घर जाकर शादी का कार्ड देना काफी मुश्किल हो जाता है. इसीलिए लोग व्हाट्सएप के जरिए शादी का कार्ड भेज देते हैं. लेकिन इसी बात का फायदा आजकल ठग उठा रहे हैं.
साइबर ठग भी लोगों को शादी का डिजिटल न्योता व्हाट्सएप पर भेज रहे हैं लेकिन वास्तव में यह इनविटेशन कार्ड PDF फाइल में होता है लेकिन साइबर ठग लोगों को इनविटेशन कार्ड के नाम पर APK फाइल भेज रहे हैं जिस पर क्लिक करने के बाद लोगों के फोन में एक ऐप इंस्टॉल हो रहा है और यह एप लोगों की जासूसी कर रहा है.
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-नोएडा टोल ब्रिज पर टोल टैक्स वसूली पर लगाई रोक, नोएडा प्राधिकरण और टोल कंपनी का करार रद्द
बैंक अकाउंट हो जाता है खाली
आपको बता दें कि अगर आपके व्हाट्सएप पर कोई वेडिंग कार्ड भेजता है तो उसे डाउनलोड न करें क्योंकि ठग अब इसे APK फाइल के रूप में निमंत्रण भेज रहे हैं. जब ये फाइलें डाउनलोड हो जाती है तो फोन में मैलवेयर एक्टिव हो जाता है. इसके जरिए साइबर अपराधी डिवाइस को पूरी तरह से नियंत्रित कर लेते हैं. एक बार मैलवेयर एक्टिव हो जाएगा तो साइबर स्कैमर्स फोन से मैसेज भेज सकते हैं, डेटा चुरा सकते हैं यहां तक कि आपका बैंक अकाउंट भी खाली कर सकते हैं. इसीलिए आपको कोई इस तरह कार्ड भेजे तो उस पर बिल्कुल भी क्लिक न करें.
व्हाट्सएप वेडिंग स्कैम से बचने का क्या है तरीका?
- अगर आप व्हाट्सएप वेडिंग स्कैम से बचना चाहते हैं तो व्हाट्सएप पर किसी अनजान नंबर से भेजे गए किसी भी निमंत्रण लिंक पर क्लिक न करें.
- इसके अलावा अनजान नंबर से आई APK फाइल को डाउनलोड न करें.
- किसी को भी अपनी निजी जानकारी जैसे फोन नंबर, आधार नंबर, पैन, जन्म तिथि आदि न दें.
- साथ ही किसी भी हाल में अपने फोन नंबर पर आए OTP की जानकारी ना दें.
- स्कैम होने या स्कैम का संदेह होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



