Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत, 24 घायल, ट्रक से टकराने के बाद कार के उड़े परखच्चे

घटना सुबह करीब 5 बजे रत्नागिरी में मनगांव के पास हुआ. हादसे में पांच पुरुषों और चार महिलाओं की मौत हो गई.

Accident

मुंबई-गोवा राजमार्ग पर सड़क हादसा

रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर गुरुवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पहली घटना में, कम से कम नौ लोगों की उस समय मौत हो गई जब उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई. यह घटना सुबह करीब 5 बजे रत्नागिरी में मनगांव के पास हुई थी. हादसे में पांच पुरुषों और चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक चार वर्षीय लड़का घायल हो गया था.

दूसरी घटना में सिंधुदुर्ग के कंकवली गांव के पास एक तेज रफ्तार निजी बस के पलट जाने से दो यात्रियों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने कहा कि बस मुंबई से गोवा जा रही थी और गढ़ नदी पर एक पुल के पास खतरनाक मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बचाव दल, दमकल और पुलिस के साथ स्थानीय ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य में लगे हैं.

कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई

यह सड़क हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार और ट्रक की आमने सामने से टक्कर जैसे ही हुई कार पूरी तरह से पिचक कर क्षतिग्रस्त हो गई. इस कारण कार में सवार लोगों की मौत हो गई. यह घटना रायगढ़ जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर गुरुवार सुबह 4.45 बजे हुई. तेज रफ्तार ट्रक की वैन से टक्कर होने से 9 लोगों की मौत हो गई और जानकारी के अनुसार एक बच्ची घायल हो गई है.

ये भी पढ़े:- PM मोदी का मुंबई दौरा: नहीं उड़ेंगे ड्रोन और पैराग्लाइडर्स उड़ने पर रोक, कई रूट डायवर्ट

4 साल की बच्ची अस्पताल में भर्ती

अधिकारीयों ने जानकारी दी कि हादसे में एक चार साल की बच्ची भी घायल हुई है. चार वर्षीय बच्ची को मानगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने साथ ही कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया अभी दुर्घटना किस वजह से हुई स्पष्ट नहीं हो पाया है. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. हादसे के कारण थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित हो गया. पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया और तत्काल यातायात बहाल किया गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital