Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

G20 की अध्यक्षता हमारे लिए गर्व का विषय- बोले चीफ को-ऑडिनेटर हर्षवर्धन श्रृंगला

G20 Summit 2023: कल सुबह होने वाले कार्यक्रम में वन अर्थ थीम से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके बाद दो बजे होने वाले कार्यक्रम में एक परिवार से जुड़ी पहल पर चर्चा होगी.

g20 summit

जी 20 समिट

G20 Summit 2023: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन शुरू होने जा रहा है. G20 देशों के प्रमुखों का दिल्ली आना शुरू हो गया है. वहीं शिखर सम्मेलन के लिए पूरी दिल्ली को रंग-बिरंगी रोशनी और विभिन्न प्रकार की तस्वीरों (पेंटिंग्स) से सजाया गया है.साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

जी20 के चीफ को-ऑडिनेटर हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, ”हमने पिछले साल 1 दिसंबर को जी20 की अध्यक्षता संभाली थी और इस साल 30 नवंबर को इसका कार्यकाल खत्म हो जाएगा. इसकी अध्यक्षता के दौरान हमारी 220 से अधिक बैठकें हुईं. हमने भारत के प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में कम से कम एक जी20 बैठक आयोजित की है. मुझे लगता है कि यह सहकारी संघवाद का सबसे अच्छा उदाहरण है, जो हम पा सकते हैं.

‘एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य’

वहीं विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन शुरू होने वाला है. उन्होंने कहा कि इस शिखर सम्मेलन में राष्ट्रीय और वैश्विक हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. इस शिखर सम्मेलन का एजेंडा बहुत स्पष्ट है. इस शिखर सम्मेलन का एजेंडा एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य रखा गया है.

कल सुबह होने वाले कार्यक्रम में वन अर्थ थीम से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके बाद दो बजे होने वाले कार्यक्रम में एक परिवार से जुड़ी पहल पर चर्चा होगी. इसके अलावा 10 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में वन फ्यूचर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि उपरोक्त मामलों के अलावा, प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिए गए रात्रिभोज समारोह में भाग लेंगे. साथ ही वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे. इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

ये भी पढ़ें: G-20 Summit : PM Modi ने ट्विटर की कवर फोटो बदली, लगाई भारत मंडपम की तस्वीर, समिट को लेकर कही ये बात

वहीं पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अमिताभ कांत ने कहा कि यह शिखर सम्मेलन जी20 के नेताओं के बीच है. उन्होंने कहा कि जहां तक चीन की बात है तो इस मामले पर बस यही कहना है कि वे सभी देशों के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital