Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

खिलाड़ियों के साथ ये कैसा मज़ाक, शौचालय में रखा चावल परोसा जा रहा था, जिला खेल अधिकारी निलंबित

सहारनपुर में खिलाड़ियों को शौचालय में रखा हुआ खाना परोसा गया

सहारनपुर– उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है.शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को परोसे जाने वाले चावलों से भरा बर्तन शौचालय में रखा हुआ था. इसकी तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिस पर जमकर विवाद हो रहा है. जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जिले में शुक्रवार (16 सितंबर) से शुरू हुए तीन दिवसीय स्टेट लेवल अंडर-17 गर्ल्स कबड्डी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे करीब 200 खिलाड़ियों को कथित तौर पर शौचालय में रखा हुआ चावल परोसा गया था.

खेल अधिकारी को किया निलंबित

इस पूरे मामले में जिला खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को निलंबित कर दिया गया है. अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल ने बताया कि अनिमेष सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. राज्य सरकार ने एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्रा को घटना की जांच करने का निर्देश दिया है.हालांकि अनिमेष सक्सेना ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज किया है. उन्होंने कहा, “यहां खिलाड़ियों को परोसा जाने वाला खाना अच्छी गुणवत्ता का होता है. स्विमिंग पूल के पास अच्छे तरीके से ईंट का चूल्हा बनाया जाता है और उन पर बड़े बर्तनों में चावल, दाल और सब्जी आदि खाना पकाया जाता है.”

शौचालय में रखे गये चावल

वहीं, कैंप के एक खिलाड़ी ने कहा, “बर्तन से पके हुए चावल को एक बड़ी प्लेट में निकालकर शौचालय के फर्श पर रख दिया गया था. शौचालय के अंदर फर्श पर कागज बिछाकर पूड़ी रखी हुई थी. कई खिलाड़ियों ने वह पूड़ी खाने से इनकार कर दिया और लंच में सिर्फ सब्जियां और सलाद खाया.

अधिकारी ने जगह की कमी का दिया हवाला

खिलाड़ियों को दोपहर के भोजन में आधा पका चावल परोसा गया था, जब खिलाड़ियों ने अधपके चावल के बारे में शिकायत की, तो रसोइए ने चावल की प्लेट उठाकर शौचालय के अंदर रख दी. अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सूचित किया, जिन्होंने रसोइयों को ‘फटकार’ लगाई. खेल अधिकारी ने कहा, “जगह की कमी थी, लेकिन स्टेडियम के पूल के पास खाना बनाया गया था.”

 

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital