होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फोटो ट्विटर)
CM Nitish Kumar: बिहार में इस समय सियासत अपने चरम पर है. एक तरफ बीजेपी ने यह साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार के लिए सभी दरवाजें बंद है तो वहीं अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान कर दिया है. सीएम नीतीश ने कहा कि ,”उन्हें मर जाना कबूल है, लेकिन अब भाजपा कबूल नहीं है,” आज यानी की (सोमवार) को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि,”बापू तो सबको बचा रहे थे, सबको साथ लेकर चलते थे. इसलिए तो उनकी हत्या हुई”.
सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा कि,”ये किसी को नहीं भूलना है, ये लोग जितना भी भूलवाना चाहें, झगड़ा करवाना चाहें भूलना नहीं है. हमें तो मर जाना कबूल है उनके साथ जाना कबूल नहीं है”.
सीएम ने कहा कि उनको अल्पसंख्यक का भी वोट मिला, अब भाजपा सब भूल गए कि वोट कैसे मिला था. इस बार हमें ही हराकर हमारा ही वोट लेकर जीत गए और अब बोल रहे हैं. हम तो अटल-आडवाणी के पक्ष में थे, अब ये लोग जो आ गए हैं सब कुछ बदल रहे हैं. नाम बदल रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि,” हम लोग अटल जी को मानने वाले लोग हैं”.
उन्होंने दावा किया कि हमने बीजेपी को छोड़ दिया था. लेकिन वे जबरदस्ती पीछे पड़ कर साथ आए. 2020 में हम तो मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहते थे, लेकिन इन्होंने जो किया सबने देखा. हम लोगों ने इन्हें कितनी इज्जत दी. नीतीश कुमार ने कहा, चुनाव तो होने दीजिए इस बार, सबको पता चल जाएगा कि कितनी किसकी सीटें आती हैं.
ये भी पढ़ें- Ram Mandir: ‘अगर नहीं आया जनसंख्या नियंत्रण कानून तो 50 साल बाद राम मंदिर…’, VHP नेता प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान
नीतीश कुमार का बयान ऐसे समय में सामने आया है जब बिहार की राजनीति में भूचाल आया हुआ है. नीतीश की पार्टी के ही वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा उन पर जमकर हमला बोल रहे है. उपेंद्र ने दावा किया था कि जदयू के बड़े नेता बीजेपी के संपर्क में हैं. जब उपेंद्र कुशवाहा एम्स में भर्ती हुए थे, तब उनकी फोटो भी कुछ बीजेपी नेताओं के साथ सामने आई थी. इसके बाद कुशवाहा के बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जाने लगे थे लेकिन इससे उन्होंने साफ इनकार कर दिया था.
Delhi NCR PUCC Rule: दिल्ली-NCR में 1 अक्टूबर से बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा. 10,000…
राजेन्द्र चोल की शक्तिशाली नौसेना ने हिंद महासागर से दक्षिण-पूर्व एशिया तक चोल साम्राज्य का…
Disha Salian case: दिशा सालियन केस में उनके पिता सतीश सालियन, वकील नीलेश ओझा और…
Asian Games 2026: जापान में बारिश के चलते भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर-फाइनल रद्द हो गया. नंबर-1 ICC…
Asian Games 2026: जापान में बारिश के कहर के चलते पाकिस्तान और हांगकांग का क्वार्टर-फाइनल…
Olive Oil Benefits: Olive oil हेल्दी फैट का विकल्प हो सकता है, लेकिन इसकी मात्रा…