Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar: मर जाना कबूल है लेकिन BJP के साथ नहीं जाएंगे- नीतीश कुमार का बड़ा बयान

CM Nitish Kumar on BJP: सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बापू तो सबको बचा रहे थे, सबको लेकर चलते थे इसलिए तो उनकी हत्या हुई. ये किसी को नहीं भूलना है, ये लोग जितना भी भूलवाना चाहें, झगड़ा करवाना चाहें भूलना नहीं है.

Lok Sabha Election

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फोटो ट्विटर)

CM Nitish Kumar: बिहार में इस समय सियासत अपने चरम पर है. एक तरफ बीजेपी ने यह साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार के लिए सभी दरवाजें बंद है तो वहीं अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान कर दिया है. सीएम नीतीश ने कहा कि ,”उन्हें मर जाना कबूल है, लेकिन अब भाजपा कबूल नहीं है,” आज यानी की (सोमवार) को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि,”बापू तो सबको बचा रहे थे, सबको साथ लेकर चलते थे. इसलिए तो उनकी हत्या हुई”.

सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा कि,”ये किसी को नहीं भूलना है, ये लोग जितना भी भूलवाना चाहें, झगड़ा करवाना चाहें भूलना नहीं है. हमें तो मर जाना कबूल है उनके साथ जाना कबूल नहीं है”.

‘बीजेपी भूल गई कि वोट कैसे मिला था’

सीएम ने कहा कि उनको अल्पसंख्यक का भी वोट मिला, अब भाजपा सब भूल गए कि वोट कैसे मिला था. इस बार हमें ही हराकर हमारा ही वोट लेकर जीत गए और अब बोल रहे हैं. हम तो अटल-आडवाणी के पक्ष में थे, अब ये लोग जो आ गए हैं सब कुछ बदल रहे हैं. नाम बदल रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि,” हम लोग अटल जी को मानने वाले लोग हैं”.

उन्होंने दावा किया कि हमने बीजेपी को छोड़ दिया था. लेकिन वे जबरदस्ती पीछे पड़ कर साथ आए. 2020 में हम तो मुख्यमंत्री बनना नहीं चाहते थे, लेकिन इन्होंने जो किया सबने देखा. हम लोगों ने इन्हें कितनी इज्जत दी. नीतीश कुमार ने कहा, चुनाव तो होने दीजिए इस बार, सबको पता चल जाएगा कि कितनी किसकी सीटें आती हैं.

ये भी पढ़ें-   Ram Mandir: ‘अगर नहीं आया जनसंख्या नियंत्रण कानून तो 50 साल बाद राम मंदिर…’, VHP नेता प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान

जेडीयू में मचा हुआ है घमासान

नीतीश कुमार का बयान ऐसे समय में सामने आया है जब बिहार की राजनीति में भूचाल आया हुआ है. नीतीश की पार्टी के ही वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा उन पर जमकर हमला बोल रहे है. उपेंद्र ने दावा किया था कि जदयू के बड़े नेता बीजेपी के संपर्क में हैं. जब उपेंद्र कुशवाहा एम्स में भर्ती हुए थे, तब उनकी फोटो भी कुछ बीजेपी नेताओं के साथ सामने आई थी. इसके बाद कुशवाहा के बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जाने लगे थे लेकिन इससे उन्होंने साफ इनकार कर दिया था.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital