Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar Election 2025: बिहार में 14 लाख फर्स्ट टाइम वोटर डालेंगे वोट, इस बार होंगे 90,712 पोलिंग बूथ- CEC ज्ञानेश कुमार

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. सोमवार को भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार में इस बार 90,712 पोलिंग बूथ होंगे.

Edited by Vaibhav Gupta

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. सोमवार को भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार में इस बार 90,712 पोलिंग बूथ होंगे. शहरी क्षेत्रों में 13,911 और ग्रामीण क्षेत्रों में 76,801 बूथ होंगे. 1,044 पोलिंग बूथों की जिम्मेदारी महिलाओं के पास होगी.

1,725 थर्ड जेंडर मतदाता

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी कि बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है. इनमें लगभग 3.92 करोड़ पुरुष और करीब 3.50 करोड़ महिला मतदाता हैं. उन्होंने बताया कि 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता हैं. करीब 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता, 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं, जबकि 100 साल के अधिक उम्र की मतदाताओं की संख्या 14 हजार है. फर्स्ट टाइम वोटर लगभग 14 लाख हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि इस बार बिहार के चुनाव मतदाताओं के लिए सुगम और सरल होंगे. पूरी चुनावी मशीनरी तत्परता के साथ मतदाताओं के साथ खड़ी रहेगी. कानून व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से कराए जाएंगे.

सूची में गलती पर, जिलाधिकारी से करें अपील

सीईसी ज्ञानेश कुमार आगे कहा कि 24 जून को शुरू हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के जरिए बिहार में मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया गया. एक अगस्त को ड्राफ्ट सूची जारी हुई और सभी राजनीतिक दलों को सौंपी गई. एक अगस्त से एक सितंबर तक आपत्ति और दावे के लिए समय दिया गया. पात्रता के परीक्षण के बाद 30 सितंबर को फाइनल मतदाता सूची जारी की गई. यह सूची भी सभी राजनीतिक दलों को दी जा चुकी है.

उन्होंने जानकारी दी कि मतदाता सूची में अगर कोई गलती रह गई है तो जिलाधिकारी के पास अपील की जा सकती है. अगर किसी का नाम छूटा है तो वह नॉमिनेशन के 10 दिन पहले तक जुड़वा सकता है.

बता दें कि 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे. पहले चरण में 28 अक्टूबर 2020 को 71 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीट और तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ. मतगणना 10 नवंबर को हुई थी.

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 6 और 11 नवंबर को मतदान

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital