Bharat Express DD Free Dish

‘ब्राह्मण की बेटी से संबंध बने’, आरक्षण छोड़ने के लिए IAS की शर्त; ‘हेट स्पीच’ हुई वायरल

IAS Santosh Verma On Reservation: पहले भी विवादों में रहने वाले मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा ने फिर एक हेट स्पीच दी है. इसका वीडियो लगातार वायरल हो रहा है.

IAS Santosh Verma Said Reservation Until Brahmins Give Daughters to Our Sons Make Relation With US Video Viral

आरक्षण पर IAS संतोष वर्मा का विवादित बयान

IAS Santosh Verma On Reservation: मध्य प्रदेश कैडर के 2012 बैच के आईएएस अधिकारी और ‘अजाक्स’ (SC/ST कर्मचारी संगठन) के नए प्रमुख संतोष वर्मा एक बार फिर गंभीर विवादों में घिर गए हैं. आरक्षण की वकालत करते हुए उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने सामाजिक और प्रशासनिक हलकों में भूचाल ला दिया है. उनके इस बयान को लेकर ब्राह्मण समाज और सवर्ण संगठनों में भारी आक्रोश है.

संतोष वर्मा अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांतीय अधिवेशन में 23 नवंबर संबोधित करने पहुंचे थे. यहीं उन्होंने आरक्षण को लेकर अपना संबोधन दिया. इस दौरान उन्होंने अपने मन की भड़ास उगल दी.

क्या बोल रहे हैं संतोष वर्मा? (IAS Santosh Verma controversial statement)

संतोष वर्मा किसी कर्यक्रम को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने आरक्षण का खत्म या कम न करने की वकालत की. यहां तक बात ठीक थी. लेकिन, जैसे उनका भाषण आगे बढ़ा उन्होंने अपने मर्यादा लांघ दी और ब्राह्मणों और उनकी बेटियों को लेकर अभद्र बयान देने लगे. सोशल मीडिया उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ सुनाई पड़ रहा है कि संतोष वर्मा क्या कह रहे हैं?

‘मैं तब तक यह नहीं मानूंगा कि एक परिवार में एक व्यक्ति को आरक्षण मिलना चाहिए जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान ना कर दे या उसका उससे संबंध नहीं बनाए.

‘हमें नहीं चाहिए आरक्षण’ (Santosh Verma Brahmin daughter remark video)

इतना ही नहीं सोतोष वर्मा ने आगे कहा कि केवल आर्थिक आधार की बात है तो जब तक यह रोटी-बेटी का व्यवहार ना होता तब तक हमको समाज के पिछड़ेपन, सामाजिक पिछड़ेपन के कारण आरक्षण की पात्रता मिलती रहेगी. आप खत्म कर दीजिए जाति- हमें नहीं चाहिए आरक्षण.

‘तुच्छ सोच’ पर एक्शन की मांग

आईएएस संतोष वर्मा का यह बयान न केवल प्रशासनिक मर्यादा के खिलाफ माना जा रहा है, बल्कि इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का भी खतरा है. ब्राह्मण सभा ने इसे ‘तुच्छ सोच’ बताते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई (Action against IAS Santosh Verma) की मांग की है.

ये भी पढ़ें: अरबपतियों की लिस्ट में खेल हो गया! लैरी v/s लैरी में हुए मस्क को फायदा; देखें नई लिस्ट

विवादों से है पुराना नाता (Santosh Verma Controversial History)

संतोष वर्मा का विवादों से पुराना नाता रहा है. उन पर पहले भी फर्जी दस्तावेज बनाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं, जिसके चलते वे जेल भी जा चुके हैं. अब देखना होगा कि ‘रोटी-बेटी’ के संबंध को आरक्षण की समय-सीमा से जोड़ने वाले इस बयान पर राज्य सरकार क्या अनुशासनात्मक कदम उठाती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read