Bharat Express DD Free Dish

बिहार में नहीं थम रहा अपराध! कई दिनों से लापता ICICI बैंक मैनेजर का कुएं में पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बिहार में अपराध और अपराधी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन हो रही हत्याओं से बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. इसी बीच पटना में एक बैंक मैनेजर की हत्या का मामला सामने आया है.

S. Jaishankar

सीसीटीवी में जाते हुए दिखाई दिया अभिषेक.

बिहार में अपराध और अपराधी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन हो रही हत्याओं से बिहार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. इसी बीच पटना में एक बैंक मैनेजर की हत्या का मामला सामने आया है. बैंक मैनेजर बीते कुछ दिनों से लापता था, जिसका शव बेउर इलाके के एक खेत में स्थित कुआं से मिला है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई.

कुएं से बरामद हुआ अभिषेक का शव

पुलिस ने ICICI लोम्बार्ड के मैनेजर अभिषेक वरुण का शव बेउर इलाके के जिस कुएं से बरामद किया है, वहीं पर पास में उसकी स्कूटी और चप्पल भी मिला है. उसी के आधार पर पुलिस ने शव की शिनाख्त की. मृतक अभिषेक कंकड़बाग इलाके में स्थित ICICI लोम्बार्ड के ब्रांच मैनेजर थे.

पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए घटना के दिन का सीसीटीवी फुटेज निकाला है, जिसमें अभिषेक रात को करीब 11 बजे अकेले स्कूटी से जाते हुए नजर आ रहे हैं. पुलिस का कहना है कि अभिषेक उस दिन शराब के नशे में दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- झारखंड के सरकारी दफ्तर होंगे डिजिटल, जनवरी 2026 तक की समय सीमा तय, सीएस ने बैठक कर दिए दिशा निर्देश

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक कंकड़बाग इलाके में रहते थे, रविवार की रात वह रामकृष्ण नगर में एक पार्टी में परिवार के साथ गए थे, बाद में पत्नी और बच्चे वापस लौट गए, लेकिन वह वही् रुक गए. करीब एक बजे रात को फोन करके पत्नी को बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है. उसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read