Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“15 सेकंड के लिए पुलिस को हटाया तो दोनों भाई का…” – बोलीं नवनीत राणा, जवाब में ओवैसी ने कहा- “कौन डरा हुआ है, हम तैयार हैं”

हैदराबाद में बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता के पक्ष में प्रचार करने पहुंचीं नवनीत राणा ने अकबरुद्दीन ओवैसी के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 15 मिनट के लिए पुलिस हटा ली जाए तो…

नवनीत राणा और असदुद्दीन ओवैसी

महाराष्ट्र के अमरावती सीट से भाजपा सांसद और प्रत्याशी नवनीत राणा ने हाल ही में ओवैसी बंधुओं पर जमकर निशाना साधा है. 2013 के एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन औवेसी के एक भड़काऊ बयान का हवाला देते हुए नवनीत राणा ने ओवैसी बंधुओं को उनके गढ़ हैदराबाद में सीधे तौर पर चेतावनी दी है.

हैदराबाद में बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता के पक्ष में प्रचार करने पहुंचीं नवनीत राणा ने असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 15 मिनट के लिए पुलिस हटा ली जाए, तो हम बता देंगे पर राणा ने 15 सेकंड की मांग की है.

15 सेकंड पुलिस को हटाया तो दोनों भाई का…

ओवैसी बंधुओं पर निशाना साधते हुए नवनीत राणा ने कहा कि “ये छोटा भाई बड़ा भाई है न, छोटा भाई बोलता है कि पुलिस को 15 मिनट के लिए हटा लो, तब हम दिखाएंगे कि क्या कर सकते हैं. छोटे को मेरा कहना है, छोटे तेरे को 15 मिनट लगेंगे और हमें सिर्फ 15 सेकंड लगेंगे. 15 सेकंड पुलिस को हटाया तो दोनों भाई का पता नहीं चलेगा कि कहां से आया और कहां को गया.

कौन डरा हुआ है, हम तैयार हैं

वहीं नवनीत राणा के इस बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, ‘मैं मोदी जी से कहता हूं कि उनको 15 सेकंड दे दीजिए. आप क्या करेंगे? 15 सेकंड दीजिए, उन्हें 1 घंटा दीजिए. हम भी देखना चाहते हैं कि आपमें थोड़ी भी इंसानियत बची है या नहीं. कौन डरा हुआ है? हम तैयार हैं. अगर कोई इसके लिए खुला आह्वान कर रहा है, तो ठीक है. पीएम आपका है, आरएसएस आपका है, सब कुछ आपका है. रोक कौन रहा है. हमें बताएं कि हमें कहां आना है, वहां आ जाएंगे.’

इसे भी पढ़ें: “4 बीवी और 40 बच्चे नहीं चलेंगे”, भाजपा सांसद साक्षी महाराज बोले- जब-जब हिंदू घटा, देश बंटा

ओवैसी ने भाजपा पर लगाए ये आरोप

नवनीत राणा की इस टिप्पणी पर कि एआईएमआईएम और कांग्रेस को दिया गया वोट सीधे पाकिस्तान को जाता है, उन्होंने दावा किया कि भाजपा भारत के बहुलवाद और विविधता से ”नफरत” करती है. “2014 में, नरेंद्र मोदी अचानक नवाज शरीफ के घर पहुंच गए, वह क्या था? उन्हें लगता है कि भारत के सभी मुसलमान पाकिस्तानी हैं. हमें आरएसएस की इस विचारधारा को हराना होगा. वे भारत के बहुलवाद और विविधता से नफरत करते हैं.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital