होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो)
Rahul Gandhi Attack on BJP: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों लंदन दौरे पर हैं. इस दौरान वह कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करते हैं और वहीं से बीजेपी पर जमकर हमला बोलते हैं. हाल ही में राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयानों पर भारत में राजनीति गरमाई हुई है. बीजेपी उन पर करारा हमला बोल रही है. एक बार फिर राहुल गांधी ने बीजेपी और विनायक सावरकर को अपने निशाने पर लिया. राहुल गांधी ने बीजेपी और सावरकर की विचारधारा को एक जैसा बताया.
कांग्रेस नेता ने अपने भाषण के दौरान कहा कि सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है- “एक दिन उन्होंने अपने पांच-छह दोस्तों के साथ मिलकर एक मुस्लिम की पिटाई की जिससे उन्हें खुशी हुई. यह कायरता है कि कमजोर को सताओ और ताकतवर से डरो. यही बीजेपी की विचारधारा है.”
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में बीजेपी और RSS पर निशाना साधा. उन्होंने विदेश मंत्री के उस बयान को लेकर हमला बोला जिसमें उन्होंने चीन का जिक्र किया था. राहुल गांधी ने कहा कि “भारतीय विदेश मंत्री कहते हैं कि चीन हमसे मजबूत है इसलिए हम उनसे नहीं लड़ सकते. अंग्रेज भी हमसे मजबूत थे तो क्या हमें आजादी की लड़ाई नहीं लड़नी चाहिए थी? अगर हम आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा पर चलते तो अभी भी अंग्रेज हम पर शासन कर रहे होते.”
राहुल ने सवाल खड़े करते हुए कहा “देश में अभिव्यक्ति की आजादी को छीन लिया गया है. लंदन में बोलना आसान है, लेकिन भारत में नहीं.” इसकी वजह यह है कि सरकार विपक्ष के किसी विचार पर चर्चा की इजाजत नहीं देती. जब विपक्ष जरूरी सवालों को उठाना चाहता है चाहे नोटबंदी हो या जीएसटी (GST) या फिर चीनी घुसपैठ का मुद्दा. यह शर्मनाक है लेकिन सच है कि हमें विचार नहीं रखने दिए जाते. यह पहले वाला भारत नहीं है जहां एक दूसरे के विचारों का सम्मान किया जाता है. अब उस माहौल को बर्बाद कर दिया गया है.”
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…