देश

IMD Weather Forecast: दिल्ली-NCR में तेज हवा के साथ होगी बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Forecast: कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर का मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है. राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बूंदाबांदी देखने को मिल रही है. वहीं, कुछ दिनों से तेज हवाएं भी चल रही हैं. दिल्ली में शनिवार रात हुई बूंदाबांदी से रविवार को मौसम सुहावना बना रहा. इस दौरान हल्के बादल भी रहे. दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस हफ्ते दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा. सोमवार को बारिश की संभावना है.

सोमवार को बारिश का अनुमान

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की माने तो आज यानि सोमवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. पूरे सप्ताह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. ऐसे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी देखी जा सकती है. इस दौरान राजधानी दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा.

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ फिर धरने पर बैठे पहलवान, साक्षी मलिक के छलके आंसू, बोलीं- अभी तक दर्ज नहीं हुई FIR

एमपी में बारिश

अप्रैल का महीना बीतने को है लेकिन मध्य प्रदेश अभी भी बेमौसम बारिश की मार झेल रहा है. रविवार को राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश हुई और इस दौरान तेज आंधी भी देखने को मिली. रीवा, सतना, ग्वालियर, सागर, टीकमगढ़ जैसे जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई. बारिश और आंधी के कारण राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा तापमान नरसिंहपुर में 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं भोपाल में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

35 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

50 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago