Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: झांसी में सीमेंट फर्म के सेल्समैन की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर बदमाश लूट ले गए 19 लाख, तलाशी में पुलिस टीमें दे रहीं दबिश

Jhansi: डीआईजी झांसी जोगिंदर कुमार, एसएसपी राजेश समेत टीम फोर्स झांसी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं.

घटनास्थल पर पुलिस

देवेश प्रताप सिंह राठौर

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां कल देर शाम एसीसी सीमेंट के सेल्समैन की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर बदमाश फिल्मी स्टाइल में 19 लाख रुपए लूट ले गए. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया है. आनन-फानन में पुलिस टीम बनाकर इस मामले में छानबीन करने में जुट गई है. इस सम्बंध में सेल्समैन ने पुलिस ने बताया है कि तीन बाइक सवारों ने इस लूट को अंजाम दिया है. वहीं कई थानों की पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है. फिलहाल अभी तक बदमाशों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है.

जानकारी सामने आ रही है कि झांसी के अजय कुमार साहू की एसीसी सीमेंट फर्म में सेल्समैन दीपेंद्र सिंह परमार शनिवार को जालौन के कोंच से कारोबारी संजय अग्रवाल से 19 लाख रुपए लेकर कर बाइक से झांसी लौट रहा था. दीपेंद्र ने बताया कि इसी दौरान पूंछ थाना अंतर्गत सेसा कोच मार्ग पर नहर पुल के पास बाइक सवार तीन युवक उसके पास आकर रूके और रास्ता पूछने के बहाने बात करने लगे. दीपेंद्र ने ये भी बताया कि बदमाशों ने उससे हेलमेट उतार कर रास्ता बताने के लिए कहा था. इस पर वह हेलमेट उतार कर रास्ता बताने लगे. इसी बीच बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची झोंक दी और उसका नोटों से भरा बैग लेकर चंपत हो गये. एसएसपी ने बताया कि पीड़ित की आंखों में मिर्ची गिरने के कारण वह नहीं देख पाया कि बदमाश किस ओर भागे. बदमाशों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें गठित कर दी गयी हैं.

ये भी पढ़ें- गोल्डमैन सैक्स ने इस साल भारत के विकास के अनुमान को 30 बीपीएस बढ़ाया

बदमाशों ने की थी रेकी

पुलिस अंदाजा लगा रही है कि बदमाशों को सेल्समैन के बारे में सटीक जानकारी थी. बताया गया है कि आमतौर पर सीमेंट कारोबारी अजय साहू और संजय अग्रवाल के बीच ऑनलाइन पेमेंट के जरिये लेन-देन होता था लेकिन, शनिवार को अजय साहू को रुपयों की जरूरत पड़ने पर उन्होंने रकम के लिए सेल्समैन को कोंच भेज दिया. क्योंकि बैंक बंद होने के कारण कारोबारी संजय अग्रवाल ने 19 लाख रुपये की रकम दुकान से न देकर अपने घर से दी. बताया जा रहा है कि, इसमें दो हजार, पांच सौ के अलावा दो सौ व सौ के नोट भी थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital