Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

महाकाल में युवतियों के डांस पर मचा बवाल, गर्भगृह में बना डाली रील, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

महाकाल में युवतियों के डांस पर मचा बवाल

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में एक युवती ने महाकाल मंदिर परिसर और गर्भगृह में रील्स वीडियो बनाई.फिर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया है. एक युवती ने महाकाल मंदिर गर्भगृह में जलाभिषेक करते हुए वीडियो के साथ रील बनाई तो वहीं दूसरी युवती ने मंदिर परिसर में घूमते हुए वीडियो शूट किया. इसके बाद इन रील्स को सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया गया .इस पर मंदिर के पुजारी ने आपत्ति दर्ज कराई है और इस तरह के वीडियो को अपमानजनक और सनातन परंपरा के खिलाफ बताते हुए दोनों युवतियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं अब कलेक्टर ने जांच के आदेश देते हुए कार्रवाई की मांग की गयी है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद महाकालेश्वर मंदिर के महेश पुजारी ने कहा कि, ये कोई पहली बार नहीं हुआ है. ऐसे मामले अक्सर सामने आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो पोस्ट करके ये लोग महाकाल मंदिर की छवि को धूमिल कर रहे हैं. महाकाल मंदिर में सैकड़ों कर्मचारी मंदिर की सुरक्षा में जुटे हैं, लेकिन वे अपनी जिम्मेदारी अच्छे से नहीं निभा रहे, इसलिए श्रद्धालु मंदिर परिसर और गर्भगृह में आसानी से वीडियो बना लेते हैं.

ऐसे श्रद्दालुओं का मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध

हिंदू संगठन बजरंग दल के प्रमुख अंकित चौबे ने कहा कि, सोशल मीडिया पर वायरल किया गया वीडियो आपत्तिजनक है. मंदिरो में  इस तरह बॉलीवुड गानों पर अभद्र प्रदर्शन करना बिल्कुल गलत है. महाकाल मंदिर करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र हैं. ऐसे  श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश पर वर्जित होना चाहिए.

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर की अपनी मर्यादा है, वहां जाकर इस तरह बॉलीवुड गानों पर रील्स बनाने की इजाजत किसी को भी नहीं देंगे. दोषी पाए जाने पर उसके  खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital