देश

प्यार का भूत सवार! महिला ने अपने ही पति को खाट से बांध कुल्हाड़ी से काटा, किए पांच टुकड़े और फिर नहर में फेंका

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति को बेरहमी से मार डाला और फिर उसके बाद उसके शव के पांच टुकड़े कर दिए. महिला ने पहले अपने पति को खटिया से बांधा और फिर कुल्हाड़ी से उसके पांच टुकड़े कर नहर में फेंक दिए. इसके बाद मृतक पति के बेटे ने उनकी गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मौके पर मामले की जांच शुरू की और उसकी पत्नी से पूछताछ की, जिसके बाद महिला ने सच उगलना शुरू दिया और बताया कि उसने ही पूरी घटना को अंजाम दिया है.

मृतक की पहचान गजरौला क्षेत्र के शिवनगर निवासी 55 साल के राम पाल के रूप में हुई है. उसका नाम रामपाल है और वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहेता था.

क्या है पूरा मामला ?

यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है. मृतक रामपाल की पत्नी दुलारो देवी का किसी के साथ अफेयर चल रहा था. इसी को लेकर दोनों के बीच में लड़ाई झगड़ा रहता था. जानकारी के मुताबिक, वह पिछले कुछ दिनों से अपने प्रेमी के साथ रह रही थीं. एक महीने पहले गांव लौटने पर उसने अपने बेटे को अपने पति के लापता होने की जानकारी दी. इसके बाद मृतक के बेटे सोमपाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और परिजनों से पूछताछ शुरू की. पूछताछ में पुलिस को उसकी पत्नी पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. पहले तो वह पुलिस को इधर-उधर की बातें करती रही, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने पूरा राज पुलिस के सामने उगल दिये.

यह भी पढ़ें- Pakistan: इस्लामिया यूनिवर्सिटी में सेक्स और ड्रग्स का गंदा खेल, 5500 छात्राओं के अश्लील वीडियो का मास्टरमाइंड निकला पाक सरकार में मंत्री का बेटा, मचा हड़कंप

कुल्हाड़ी से काटा और फिर नहर में फेंका

महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार की देर रात जब वह सो रहे थे तो उन्होंने पहले पति का बांध दिया और कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. शव को छुपाने के चक्कर में महिला ने अपने ही पति के शव के पांच टुकड़े किए. इसके बाद टुकड़ों को बोरे में भरकर निगोही ब्रांच नहर में फेंक दिया. पुलिस घटनास्थल पहुंची तो उसे वहां खून से लतपथ कपड़े मिले. इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव की तलाश की. पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने अपने जुर्म कबूल कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

42 seconds ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

11 minutes ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

40 minutes ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

49 minutes ago

‘अखिलेश यादव PDA के दुश्मन’ स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला, कहा- न ये पिद्दी हैं, न पिद्दी का शोरबा

Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…

52 minutes ago

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…

1 hour ago