Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कांग्रेस को घेरने के लिए बीजेपी का मेगा प्लान तैयार, आपातकाल के बारे में युवा पीढ़ी को बताएगी भाजपा

बीजेपी लोगों को आपातकाल की याद दिलाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरने की तैयारी कर रही है.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राहुल गांधी (फाइल फोटो)

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राहुल गांधी (फाइल फोटो)

राहुल गांधी लगातार देश में लोकतंत्र को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते रहते हैं. जिसके जवाब में अब बीजेपी लोगों को आपातकाल की याद दिलाकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरने की तैयारी कर रही है. इसके लिए बीजेपी सोशल मीडिया से लेकर लोगों के बीच पहुंचकर आपातकाल के बारे में बताएगी. 25 जून को आपातकाल की बरसी है. इस मौके पर बीजेपी कांग्रेस को घेरने की पूरी रणनीति बना चुकी है.

आपातकाल के बारे में युवाओं को बताएगी भाजपा

सोशल मीडिया पर भी पोस्टर, बैनर और वीडियो के जरिए लोगों को खासकर युवा मतदाताओं को, जिन्होंने आपातकाल के बारे में अब तक सिर्फ सुना या पढ़ा है, यह बताने का प्रयास किया जाएगा कि आज लोकतंत्र की बात करने वाले कांग्रेस की पिछली सरकार ने देश में आपातकाल लगाकर किस तरह की ज्यादतियां की थीं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने अपने सभी सांसदों को 25 जून को आपातकाल से जुड़े कार्यक्रम करने और उसमें आपातकाल के खिलाफ लड़ने वाले लोगों के साथ-साथ आपातकाल की त्रासदी को झेलने वाले लोगों को भी आमंत्रित करने को कहा है, ताकि इन लोगों के जरिए पार्टी देश को आपातकाल के बारे में बता सकें.

लाखों लोगों ने आपातकाल का पूरी ताकत से विरोध किया था- पीएम

आपको याद दिला दें कि 18 जून को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में युवा पीढ़ी को आपातकाल के बारे में बताने की वकालत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा था कि “भारत लोकतंत्र की जननी है, मदर ऑफ डेमोक्रेसी है. हम, अपने लोकतांत्रिक आदर्शो को सर्वोपरि मानते हैं, अपने संविधान को सर्वोपरि मानते हैं, इसलिए, हम 25 जून को भी कभी भुला नहीं सकते. यह वही दिन है, जब हमारे देश पर इमरजेंसी थोपी गई थी. यह भारत के इतिहास का काला दौर था। लाखों लोगों ने आपातकाल का पूरी ताकत से विरोध किया था. लोकतंत्र के समर्थकों पर उस दौरान इतना अत्याचार किया गया, इतनी यातनाएं दी गईं कि आज भी मन सिहर उठता है.”

यह भी पढ़ें- Manipur Violence ने हजारों लोगों को किया बेघर, इस हिंसा ने देश की अंतरात्मा पर गहरा घाव छोड़ा- वीडियो जारी कर सोनिया गांधी ने की शांति की अपील

उन्होंने कहा था कि वे चाहेंगे कि आज, जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तो देश की आजादी को खतरे में डालने वाले ऐसे अपराधों का भी जरूर अवलोकन करें. इससे आज की युवा पीढ़ी को लोकतंत्र के मायने और उसकी अहमियत समझने में और ज्यादा आसानी होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital