Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बिहार में लालू यादव से डर रहे मोदी, हमें बांधना चाहते हैं- IRCTC घोटाले में समन पर राबड़ी देवी ने साधा निशाना

IRCTC Scam: राउज एवेन्यू कोर्ट ने राजद मुखिया लालू यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के अलावा उनकी बेटी मीसा भारती समेत 14 आरोपियों इस मामले में समन जारी किया है.

Land For Job Scam

राबड़ी देवी और लालू यादव

IRCTC घोटाले में समन जारी होने के बाद बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे हमें बांधना चाहते हैं. लालू यादव और उनके परिवार पर सीबीआई और ईडी की कार्रवाई को लेकर बिहार का यह सबसे बड़ा सियासी परिवार इसके पीछे भाजपा का डर बताता है. इसे लेकर राबड़ी यादव का कहना है कि वे बिहार में लालू से डर रहे हैं. बीते 30 सालों से हमको पूरा परेशान किया है. लेकिन हम लोगों ने पूरा जवाब दिया है. भागने वाले नहीं हैं.

14 आरोपियों को किया गया समन जारी

IRCTC घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने राजद मुखिया लालू यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के अलावा उनकी बेटी मीसा भारती समेत 14 आरोपियों को इस मामले में समन जारी किया है. राबड़ी देवी ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि मोदी सबको भगा रहे हैं. नीरव मोदी को भगाए. राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में लालू यादव से डर रहे हैं.

15 मार्च को कोर्ट में है पेशी की तारीख

IRCTC घोटाले में लालू यादव और बाकि आरोपियों पर जमीन के बदले नौकरी देने का आरोप है. वहीं इस मामले में कोर्ट ने आरोपियों को समन जारी कर 15 मार्च को न्यायालय में पेश होने के लिए कहा है. हाल ही में लालू यादव सिंगापुर से अपना इलाज करवाकर लौटे हैं. इसलिए समन जारी होने का समय और बिहार में होने वाले चुनाव को देखकर इसे राजनीति से जोड़ा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:Umesh Pal Murder Case: पुलिस की पकड़ में आया सदाकत खान, मुस्लिम हॉस्टल में रहकर रची थी हत्या की साजिश, कमरे से आपत्तिजनक चीजें बरामद

लालू यादव के नजदीकी अभियुक्त

इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है. मामले में चार्जशीट भी दाखिल हो चुका है. IRCTC घोटाले में लालू यादव के नजदीकी को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है. 15 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट मामले के सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू करेगी. इसके बाद इस मामले में अभियुक्तों पर आरोप तय किए जाएंगे. बिहार में इस समय चुनावी सरगर्मियां तेज है. सभी सियासी दलों ने इसके लिए अभी से कमर कस ली है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital