Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कोलकाता महामिलन मठ में आयोजित क्षेत्रीय वेद सम्मेलन का उद्घाटन

कोलकाता के महामिलन मठ में आयोजित क्षेत्रीय वेद सम्मेलन के समापन सत्र में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, रोहित कुमार सिंह और डॉ. वीरुपक्ष जड्डीपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया.

Regional-Veda-Conference-in-Kolkata
Vikash Jha Edited by Vikash Jha

कोलकाता महामिलन मठ में आयोजित क्षेत्रीय वेद सम्मेलन के समापन सत्र का उद्घाटन किया गया. देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ,महर्षि संदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के सचिव डॉ. वीरुपक्ष जड्डीपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि वेद बचेगा तभी देश बचेगा.

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भारतीय संस्कृति और सभ्यता के रक्षा हेतु युवा वर्ग तत्परता से आगे आए. उन्होंने आगे कहा कि संत समाज को गांवों में युवा को ट्रेनिंग देना होगा.

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की बंगाल को बचाने हेतु गांव-गांव में वेद विद्यालय खोलना होगा. रोहित कुमार सिंह ने आगे कहा कि बांग्लादेश में हमारे लोग नागरिक हैं तो उन्हें मारा जा रहा है और बंगाल में जो लोग चोर दरवाजे से आए हैं उन्हें माला पहनाया जा रहा है.


ये भी पढ़ें- भारतीय सेना के लिए 100 K9 वज्र तोपों का कॉन्ट्रैक्ट, 7628.70 करोड़ रुपये में हुआ समझौता


रोहित सिंह ने आगे कहा कि मुगलों और अंग्रेजों ने हमारी शिक्षा व्यवस्था हमला किया परंतु आजादी के बाद कांग्रेस ने उसे ठीक करने का प्रयास नहीं किया. उन्होंने साल 2020 में नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर सनातन विरोधियों से लड़ना है. आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है. कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital