Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Jharkhand CM: 23 साल के झारखंड को मिला 12वां सीएम, रघुवर दास एकमात्र मुख्यमंत्री जिन्होंने पूरा किया कार्यकाल; चंपई सोरेन बोले- भारत जोड़ो यात्रा में जाऊंगा

झारखंड में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. चंपई झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पार्टी में हेमंत सोरेन के करीबी नेता रहे हैं. वह हेमंत कैबिनेट में दो बार मंत्री बनाए जा चुके.

Champai Soren rahul gandhi news

झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन और राहुल गांधी

Jharkhand CM News: 23 साल पहले गठित झारखंड राज्य में चंपई सोरेन 12वें मुख्यमंत्री बन गए हैं. पद पर उनकी ताजपोशी हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद हुई है, जो झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रमुख और कई सालों से सूबे के मुख्यमंत्री थे. खास बात यह भी है कि चंपई सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले JMM के तीसरे नेता बन गए हैं.

आज चंपई सोरेन ने राजभवन में 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली. झारखंड में नई सरकार की ताजपोशी के बाद JMM गठबंधन के सभी विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद भेज दिया गया.

hemant-soren-champai-soren

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में हम जरूर जाएंगे- चंपई

चंपई सोरेन से जब पूछा गया कि क्या आप कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में भाग लेंगे? तो उन्होंने कहा— “हम राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में जरूर भाग लेंगे.” चंपई ने हेमंत सोरेन की भी तारीफ की. चंपई बोले— “वे (हेमंत सोरेन) हमारी पार्टी के नेता हैं, उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू कीं और वह न्याय के लिए अपनी लड़ाई में सफल होंगे.”

अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार CM बने

झारखंड की स्थापना के 23 साल के इतिहास में अब तक अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार मुख्यमंत्री बने हैं. वहीं, रघुवर दास एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री रहे, जिन्होंने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है. आज 12वें मुख्यमंत्री बनने वाले चंपई सोरेने के शपथ ग्रहण से पहले राजभवन में राष्ट्रगान हुआ. फिर विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को शपथ के लिए बुलाया गया.

 

30 साल से सरायकेला सीट पर विधायक चंपई सोरेन

JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, जो जनवरी 2024 तक मुख्यमंत्री रहे..उन्होंने ही एक घोटाले के केस में अपनी गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन को नाम नए मुख्यमंत्री के रूप में आगे किया. चंपई सोरेन ने सबसे पहले वर्ष 1991 में सरायकेला से चुनाव जीता था. इसके बाद से वह 30 साल से इस सीट से लगातार विधायक रहे हैं. हेमंत कैबिनेट में वह दो बार मंत्री भी बनाए गए थे.

यह भी पढ़िए: हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, अब चंपई सोरेन होंगे नए CM, राज्यपाल के पास पहुंचे महागठबंधन के विधायक



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital