Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्या भारत-अमेरिका के बीच थमेगा विवाद? रूसी तेल पर टैरिफ के बाद पहली आमने-सामने बातचीत

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर फिर से बातचीत शुरू हो रही है. मंगलवार को नई दिल्ली में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी आमने-सामने बैठेंगे.

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर फिर से बातचीत शुरू हो रही है. मंगलवार को नई दिल्ली में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी आमने-सामने बैठेंगे. यह बैठक खास इसलिए है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने हाल ही में भारत पर रूसी तेल खरीद को लेकर 50 प्रतिशत टैरिफ (Tariff) लगाया था जिसमें से 25 प्रतिशत सीधे रूस से तेल खरीद पर जुर्माना था. इसी वजह से अगस्त में होने वाले छठे दौर की व्यापार बातचीत टाल दी गई थी.

ब्रेंडन लिंच की अगुवाई में बैठक

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधिमंडल ब्रेंडन लिंच की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय टीम भारत पहुंची है. भारतीय पक्ष की ओर से वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

नवारो का भारत पर हमला

बैठक को व्यापार वार्ता के भविष्य की दिशा तय करने वाली माना जा रहा है. हालांकि माहौल अभी भी थोड़ी तनावपूर्ण है. ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो (Peter Navarro) ने हाल ही में भारत पर तीखा बयान दिया था कि नई दिल्ली डील के लिए बेताब है. इसके बावजूद दोनों देशों के नेता समझौते को लेकर सकरात्मक दिख रहे हैं.

वाणिज्य सचिव ने क्या बताया?

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल (Sunil Barthwal) ने बताया कि कई स्तरों पर बातचीत चल रही है लेकिन कुछ मुद्दों पर अभी भी सहमति नहीं बन पाई है. खासकर रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका का दबाव बना हुआ है. अमेरिका का कहना है कि इसे यूक्रेन युद्ध को फंडिंग मिलती है.

इसे भी पढ़ें-उत्तराखंड में जल प्रलय! मजदूर से भरी ट्रॉली बही-मंदिर में भरा मलबा, भारी बारिश से देहरादून में मचा हाहाकार

भारत से अमेरिका को होने वाला निर्यात घटा

इस बीच, अमेरिका को भारत के निर्यात में भी गिरावट आई है. अगस्त में यह आंकड़ा 6.86 अरब डॉलर था जबकि जुलाई में यह 8.01 अरब डॉलर था. अधिकारियों का मानना ​​है कि वर्चुअल वार्ता से ज़्यादा कुछ हासिल नहीं हो सका क्योंकि माहौल अनुकूल नहीं था.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital