Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कनाडा के आरोपों पर भारत सरकार ने दिया करारा जवाब, 5 दिनों में कनाडाई डिप्लोमैट को देश छोड़ने का आदेश

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने के आरोप लगाए हैं. ट्रूडो ने इस आरोप के साथ ही भारत के एक वरिष्ठ राजनयिक को देश से निष्कासित करने का आदेश दिया था.

कनाडा को भारत ने दिया करारा जवाब (फाइल फोटो)

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने के आरोप लगाए हैं. ट्रूडो ने इस आरोप के साथ ही भारत के एक वरिष्ठ राजनयिक को देश से निष्कासित करने का आदेश दिया था. कनाडाई पीएम के आरोपों को खारिज करते हुए भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. भारत ने भी कनाडा के सीनियर डिप्लोमैट को पांच दिनों में देश छोड़ने के लिए कहा है.

कनाडाई डिप्लोमैट को देश छोड़ने के आदेश जारी

मोदी सरकार ने कनाडा के उच्चायुक्त को तलब करने के बाद 5 दिनों के अंदर देश छोड़ने के लिए कहा है. भारत सरकार ने इस आदेश के साथ ही कहा है कि ये कार्रवाई हमारे देश के आतंरिक मामले में कनाडाई राजनयिकों के हस्तक्षेप और भारत विरोधी गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर भारत सरकार की बढ़ती चिंता को दिखाती है.

जून में हुई थी आतंकी निज्जर की हत्या

बता दें कि इसी साल जून महीने में खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हो गई थी. इस हत्याकांड के पीछे भारत का हाथ है, कहते हुए कनाडा ने एक टॉप भारतीय उच्चायुक्त को कनाडा से निकाल दिया था. कनाडा के इस आरोप को भारत ने खारिज करते हुए कहा कि कनाडा में किसी भी हिंसा में भारत सरकार की संलिप्तता के सारे आरोप बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित हैं. जाहिर है कि निज्जर को भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने भगोड़ा और आतंकी घोषित कर रखा था. इसके अलावा एनआईए ने आतंकी हरदीप सिंह निज्जर पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था. निज्जर की इसी साल 18 जून को कनाडा के सर्रे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

यह भी पढ़ें- Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल लागू हुआ तो कितनी बदल जाएगी देश की सियासत? जानें

कनाडाई पीएम ने क्या कहा?

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स) में कहा था कि खालिस्तानी समर्थक और आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में भारत सरकार की संलिप्तता की जांच कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं. उन्होंने कहा था कि कनाडा की धरती पर कनाडा के नागरिक की हत्या या फिर किसी दूसरे देश की संलिप्तता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital