Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Indian Railway: जानें भारतीय ट्रेनों में कब खत्म होगा वेटिंग टिकट का झंझट…? केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया दावा

Ashwini Vaishnaw: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वेटिंग टिकट की समस्याओं से निपटने की पूरी कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा, इस बार गर्मियों में पहले की अपेक्षा दस गुना अधिक ट्रेन चलाई गई हैं.

Ashwini Vaishnaw

केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव.

Indian Railway: ये तो सभी जानते हैं कि जब भारत में त्योहारों का सीजन (होली-दीवाली, छठ आदि) आता है या फिर गर्मी की छुट्टी होती है तो ट्रेनों में सीट मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है. ट्रेनों में सीट मिल जाए इसके लिए लोग महीनों पहले से ही टिकट बुक करा लेते हैं.

ऐसे में वो लोग बेहद परेशान हो जाते हैं जिनका तुरंत कहीं जाने का प्लान बना हो. इस तरह से ट्रेन की कंफर्म टिकट के लिए लोगों को तमाम पापड़ बेलने पड़ते हैं लेकिन भारत में भी लोगों को इस झंझट से मुक्ति मिल जाएगी. हालांकि अभी वक्त लगेगा. केंद्र में एनडीए की नई सरकार बनने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वेटिंग टिकट की समस्या को लेकर ताजा बयान दिया है.

ये भी पढ़ें-Noida News: अमूल की आइसक्रीम में निकला कनखजूरा; ग्राहक ने की एक्शन की मांग

भारत में हर रोज चल रही हैं 22 हजार ट्रेनें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बात करते हुए वेटिंग टिकट की समस्या को लेकर कहा कि इससे निपटने की पूरी कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा कि 2024 में 14 किलोमीटर पटरी प्रति दिन बनाई जा रही है. भारत में रोज 22 हजार ट्रेनें चलाई जा रही है.

सुरक्षा को लेकर कही ये बात

रेल मंत्री ने ट्रेनों के सुरक्षा वाले कवच सिस्टम को लेकर कहा कि ये प्रत्येक स्टेशन पर डेटा सेंटर बनाने और टेलीकम्यूनिकेशन की लाईन बिछाने जैसा है. वह बोले कि ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम डेवलप करना बेहद कॉम्प्लेक्स है. इसमें गाड़ी पर लगने वाला इक्विपमेंट हर गाड़ी के लिए यूनिक डेवलप करना होगा. क्योंकि हर ट्रेन की स्पीड और रुकने की टाइमिंग अलग अलग होती है.

रोज अगर 3 हजार ट्रेनें बढ़ें तब मिलेगी वेटिंग टिकट की समस्या से मुक्ति

अगर हम रोज 3 हजार ट्रेनें बढ़ाते जाएं तब जाकर वेटिंग लिस्ट को पूरी तरह से खत्म कर पाएंगे. पिछले पांच सालों में 35 हजार किलोमीटर पटरी बनी है.”इसीलिए इस बार गर्मियों की छुट्टी में पहले की अपेक्षा दस गुना अधिक ट्रेनों का संचालन किया गया है. उन्होंने कहा कि गत वर्ष छठ के अवसर पर चार गुना अधिक ट्रेनें चलाई गई थीं.

साल 2023 में खत्म हो सकेगी वेटिंग टिकट की समस्या

रेल मंत्री ने आगे कहा कि साल 2032 तक हम वेटिंग टिकट की समस्याओं को खत्म कर पाएंगे. भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी और एशिया की सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क हैं. उन्होंने कहा कि इस बार की गर्मी में रोज 4 करोड़ अतिरिक्त यात्री स्पेशल ट्रेनों की मदद से यात्रा कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital