Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने के बाद फैन्स के निशाने पर भारतीय टीम, राजीव शुक्ला ने कह दी बड़ी बात

शुक्ला ने कहा, “हम आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं. पिछले 20 वर्षों में सभी सरकारों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है.”

राजीव शुक्ला

राजीव शुक्ला

BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने गुरुवार को पाकिस्तान को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि अनंतनाग मुठभेड़ के बाद पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों का बहिष्कार जारी रखेंगे. दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान और भारत की टीम एशिया कप में आमने-सामने हुई थी. दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच दोस्ताना रवैया दिखा. लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है. इसी पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष शुक्ला ने अपना पक्ष रखा है.

बता दें कि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण 2012 के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट बंद हो गया. तब से दोनों टीमें केवल आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट में ही एक-दूसरे से भिड़ी हैं. प्रशंसक चाहते हैं कि भारतीय खिलाड़ी अनंतनाग को श्रद्धांजलि देने के लिए एशिया कप 2023 फाइनल में काली पट्टी पहनें.

बीसीसीआई के प्रमुखों का पाकिस्तान दौरा

शुक्ला और बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने हाल ही में दो दिनों के लिए लाहौर का दौरा किया जिसके बाद उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि द्विपक्षीय संबंध तभी फिर से शुरू होंगे जब बोर्ड को भारत सरकार से मंजूरी मिल जाएगी. लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों और पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के बीच नवीनतम मुठभेड़ ने पहले से ही जल रही आग में फिर से घी डाल दिया है.

अनंतनाग एनकाउंटर के बाद भड़के फैन्स

प्रशंसकों ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों से तीन शहीद सैनिकों के सम्मान में काली पट्टी पहनने का आग्रह किया है, जबकि कुछ लोग बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भी पाकिस्तान का पूर्ण बहिष्कार करने का आह्वान कर रहे हैं. इस सप्ताह की शुरुआत में फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद भारत एशिया कप 2023 में रविवार (17 सितंबर) को तीसरी बार पाकिस्तान से भिड़ सकता है.

बहिष्कार के आह्वान पर शुक्ला का जवाब

शुक्ला ने कहा, “हम आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं. पिछले 20 वर्षों में सभी सरकारों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है.पाकिस्तान की वित्तीय स्थिति बहुत खराब है और इसके बावजूद आतंकवाद का समर्थन करना न तो उनके हित में है और न ही दुनिया के हित में है.” शुक्ला ने एएनआई को बताया, “हम वहां लड़ रही सेना और पुलिस को सलाम करते हैं और यह बहुत दुखद है कि तीन अधिकारियों की जान चली गई.क्रिकेट की बात करें तो एक बहुत स्पष्ट नीति है, हम पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेलते हैं. ”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital