Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

तो भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पास नहीं है चुनाव लड़ने भर के पैसे, इसलिए लिया यह फैसला

निर्मला सीतारमण कर्नाटक से राज्यसभा की सदस्य हैं. साल 2008 में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुई थीं.

निर्मला सीतारमण ( फाइल फोटो)

निर्मला सीतारमण ( फाइल फोटो)

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह कहकर सबको हैरान कर दिया है कि उनके पास चुनाव लड़ने भर के लिए पैसे नहीं है. देश की अर्थव्यवस्था की कमान संभालने वाली निर्मला सीतारमण ने बुधवार को इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी, उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें तमिलनाडु या आंध्र प्रदेश से चुनाव लड़ने के लिए कहा है. मेरे पार्टी अध्यक्ष ने मुझसे पूछा था, क्या आप दक्षिण में कहीं से चुनाव लड़ना चाहेंगी. उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष ने उन्हें आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु से चुनाव लड़ने का विकल्प दिया था.

इसलिए मैं चुनाव नहीं लड़ रही हूं

भाजपा नेता सीतारमण ने मीडिया से जुड़े एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘एक हफ्ते या दस दिन तक सोचने के बाद, मैंने जवाब दिया, नहीं. मेरे पास चुनाव लड़ने के लिए उस तरह का धन नहीं हैं. मुझे यह भी समस्या है कि आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु. जीतने लायक विभिन्न मानदंडों का भी सवाल है. आप इस समुदाय से हैं या आप उस धर्म से हैं? मैंने नहीं कहा, मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा करने में सक्षम हूं.’’ वित्त मंत्री ने कहा, “मैं बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मेरी दलीलों को स्वीकार कर लिया. इसलिए मैं चुनाव नहीं लड़ रही हूं.”

वित्त मंत्री के पास भी चुनाव लड़ने के लिए क्यों नहीं है पैसा

जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सवाल किया गया कि देश की वित्त मंत्री के पास भी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त धन क्यों नहीं है, तो उन्होंने कहा कि भारत की संचित निधि उनकी अपनी नहीं है. उन्होंने कहा, “मेरा वेतन, मेरी आमदनी, मेरी बचत मेरी है, न कि भारत की संचित निधि.” बता दें कि निर्मला सीतारमण कर्नाटक से राज्यसभा की सदस्य हैं. वहीं उन्होंने कहा कि वह विभिन्न उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगी. उन्होंने कहा, “मैं कई मीडिया कार्यक्रमों में भी भाग लूंगी. मैं प्रचार अभियान में शामिल रहूंगी.’’ भाजपा ने लोकसभा चुनाव में राज्यसभा के कई सदस्यों को मैदान में उतारा है, जिनमें पीयूष गोयल, भूपेन्द्र यादव, राजीव चन्द्रशेखर, मनसुख मांडविया और ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं.

2008 में थामा था भाजपा का दामन

निर्मला सीतारमण 2008 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुईं और 2010 से पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में काम कर रही हैं. सीतारमण का जन्म 18 अगस्त, 1959 को तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था. उन्होंने तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी रामासामी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की. वहीं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से उन्होंने एमए (अर्थशास्त्र) की उपाधि प्राप्त की है. निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय रक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य किया है. 2014 में, वह आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुनी गईं. उन्होंने वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री और बाद में स्वतंत्र प्रभार के साथ वाणिज्य और उद्योग मंत्री के रूप में भी काम किया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital