Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पुरी रथ यात्रा में परिवार के साथ शामिल हुए उद्योगपति गौतम अदाणी, महाप्रसाद की रसोई में किया सेवा कार्य

उद्योगपति गौतम अडानी ने परिवार के साथ आज ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा में भाग लिया.

Gautam Adani

उद्योगपति गौतम अदाणी परिवार के साथ जगन्नाथ रथ यात्रा में हुए शामिल.

Shree Jagannath Rath Yatra: उद्योगपति गौतम अडानी ने परिवार के साथ आज ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा में भाग लिया. यह उत्सव भारत के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें लाखों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं. गौतम अडानी अपनी पत्नी प्रीति अडानी और बेटे करण अडानी के साथ रथ यात्रा से जुड़े धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित हुए. उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की शोभायात्रा के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया.

अडानी परिवार ने श्रीमंदिर में तैयार होने वाले महाप्रसाद की रसोई में भी सेवा की और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद तैयार करने में योगदान दिया.

रथ यात्रा के दौरान अडानी समूह तीर्थयात्रियों और स्थानीय प्रशासन के सहयोग में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है. यह सेवा पहल अडानी फाउंडेशन के माध्यम से संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत बड़े पैमाने पर भोजन वितरण, पेयजल आपूर्ति, कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपकरण, और स्वयंसेवकों व संस्थाओं के साथ सहयोग शामिल है.

इससे पहले इसी वर्ष अडानी समूह ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में भी इसी तरह की सेवा की थी, जहाँ धार्मिक व नागरिक संस्थाओं के साथ मिलकर भोजन वितरण और श्रद्धालुओं की सेवा का कार्य किया गया था.

पुरी रथ यात्रा के दौरान, 26 जून से 8 जुलाई तक, अडानी समूह ने लगभग 40 लाख भोजन और पेय पदार्थ श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है. यह वितरण पुरी शहर में स्थापित कई नामित भोजन केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital