देश

Ayman al-Zawahiri: क्या जिंदा है खूंखार आतंकी अल-जवाहिरी? अल कायदा ने जारी किया वीडियो, अमेरिका ने मारने का किया था दावा

Al-Qaeda: आतंकी संगठन अलकायदा ने 35 मिनट का एक नया वीडियो जारी किया है. उसने इस वीडियो को जारी कर दावा किया है कि उनका मुखिया अयमान अल-जवाहिरी अभी जिंदा है. आतंकी संगठन ने कहा कि इस वीडियो में जो व्यक्ति दिख रहा है वो और कोई नहीं बल्कि उनका मुखिया अल जवाहिरी है. बता दें कि जवाहिरी की मौत का ऐलान अमेरिका ने इस साल अगस्त में किया था. अमेरिका स्थित व्हाइट हाउस से प्रेसिडेंट जो बाइडन ने इसकी जानकारी दी थी.

अलकायदा का ये नया वीडियो अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकता है. इसके साथ ही अब ये संकट फिर गहरा गया है कि क्या सच में अल-जवाहिरी मर गया है या अभी जिंदा है. अमेरिका के ड्रोन हमले में यह दावा किया गया था कि उसने अलकायदा के सरगना को मार दिया है. लेकिन अलकायदा उसके दावे को गलत साबित करने में लगा हुआ है.

वीडियो में लोकेशन का नहीं चल रहा पता

आतंकी संगठन अलकायदा ने जो वीडियो जारी किया है उसमें कुछ खास पता नहीं चल पा रहा है. वीडियो की जो रिकॉर्डिंग और ट्रांसक्रिप्‍ट है, उससे ये पता लगाना काफी मुश्किल हो रहा है कि ये वीडियो कब का है. जारी किए गए वीडियो में लोकेशन का पता लगाना भी मुश्किल हो रहा है. आतंकी संगठन की तरफ से वीडियो शुक्रवार को जारी किया गया था. बता दें कि अमेरिका ने दावा किया था कि अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में 31 जुलाई को ड्रोन हमले में अयमान अल-जवाहिरी को मार दिया गया था.

ये भी पढ़ें- UP: ‘डबल सीट वाली सरकार’- बस्ती के अनोखे ‘टॉयलेट’ पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी, वायरल फोटो के बाद नपे पंचायत सचिव

बता दें कि अलकायदा का सरगना जवाहिरी 9/11 हमलों का मास्टरमाइंड था. उसकी मौत के बाद पाकिस्तान पर कई सवाल उठे थे. कहा गया था कि जवाहिरी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) की मदद से पाकिस्तान में काफी समय से रह रहा था. यूरोपियन फाउंडेशन फॉर साउथ एशियन स्‍टडीज (EFSAS) की तरफ से ये कहा गया था. जबकि इस पर पाकिस्तान की तरफ से इस पर कुछ नहीं कहा गया था. वहीं न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स ने एक थिंक टैंक के हवाले से लिखा ”जवाहिरी कई साल तक पाकिस्‍तान के बॉर्डर वाले इलाकों में रह रहा था. लेकिन, इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है कि वो क्‍यों और कैसे अफगानिस्‍तान पहुंचा था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

3 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

9 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

45 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

10 hours ago