Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

क्या पासपोर्ट सेवा केंद्र की वेबसाइट काम नहीं कर रही है? सोशल मीडिया यूजर कर रहे शिकायत

सोशल मीडिया पर यूजर शिकायत कर रहे हैं कि पासपोर्ट सेवा पोर्टल कोई भी आवेदन एक्सेप्ट नहीं कर रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि पिछले 5 दिन से ऐसी समस्या आ रही है.

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ यूजर्स पासपोर्ट सेवा पोर्टल (Passport Seva Portal) के काम न करने की शिकायत दर्ज करा रहे हैं. हालांकि पासपोर्ट सेवा के आधिकारिक X अकाउंट पर इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है.

लोगों का कहना है कि पासपोर्ट सेवा पोर्टल कोई भी आवेदन एक्सेप्ट नहीं कर रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि पिछले 5 दिन से ऐसी समस्या आ रही है. लोगों का ये भी कहना है कि सिस्टम में किसी तरह का कोई बग आ गया है, जिसे अभी तक ठीक नहीं किया जा सका है.

इससे पहले बीते 19 अक्टूबर पर पासपोर्ट सेवा के आधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया है, जिसमें अनुसार, ‘एडवाइजरी दिनांक 19/10/2024 – टेक्निकल मेनटेनेंस के कारण पासपोर्ट सेवा पोर्टल 19 अक्टूबर की शाम 7 बजे से 21 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक अनुपलब्ध रहेगा.’

इसी पोस्ट पर तमाम सारे यूजर अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं. 27 अक्टूबर किए गए पोस्ट में तहर शेख नाम के यूजर ने कहा है, ‘सर, मैं पासपोर्ट सेवा वेबसाइट पर तत्काल पासपोर्ट के लिए अपॉइंटमेंट बुक करने की कोशिश कर रहा हूं और PSK चुनने और कैप्चा दर्ज करने के बाद पेज आगे नहीं बढ़ रहा है. कैप्चा बार-बार रिफ्रेश हो रहा है. मैं 24 अक्टूबर से कई बार कोशिश कर रहा हूं. क्या वेबसाइट बंद है?’

इस पोस्ट पर कुछ और यूजर्स ने पासपोर्ट बनवाने में आ रही दिक्कतों का खुलासा किया है. जैसे 21 अक्टूबर को दीपेंद्र नाम के यूजर ने लिखा, ‘प्रिय सर/मैम, मैंने नवीनीकरण शुल्क का भुगतान कर दिया है, लेकिन यह अभी भी पेंडिंग है. यह पिछले शुक्रवार (18-10-2024) से इस तरह दिख रहा है. आवेदन संख्या: 24-***7718208.’

ये पोस्ट 21 अक्टूबर को दिन में 12:48 बजे किया गया है, जब पासपोर्ट सेवा पोर्टल की मेनटेनेंस संबंधी समयसीमा खत्म हो गई थी.

इससे पहले बीते 4 अक्टूबर को भी टेक्निकल मेनटेनेंस को लेकर पासपोर्ट सेवा पोर्टल ने एक एडवाइजरी पोस्ट की थी और बताया था कि 4 अक्टूबर रात 8 बजे से 7 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक पोर्टल अनुपलब्ध रहेगा. इसके बाद 6 अक्टूबर को एक अन्य पोस्ट में बताया गया था कि टेक्निकल मेनटेनेंस के बाद पासपोर्ट सेवा पोर्टल और जीपीएसपी अब सभी नागरिकों और संबंधित अधिकारियों के लिए उपलब्ध हो गया है.

कस्टमर केयर प्रतिनिधि ने क्या कहा

हालांकि 19 अक्टूबर को टेक्निकल मेनटेनेंस की जो एडवाइजरी पोर्टल की ओर से जारी की गई थी उस संबंध में 21 अक्टूबर को समयसीमा खत्म होने के बाद और यह खबर लिखे जाने तक कोई अपडेट नहीं दिया गया है. इस संबंध में पासपोर्ट सेवा केंद्र के कस्टमर केयर नंबर पर फोन करने पर पासपोर्ट सेवा प्रतिनिधि ने कहा कि पोर्टल पर कुछ टेक्निकल दिक्कत आ रही है, इसलिए आवेदन नहीं हो पा रहे हैं. आप लगातार कोशिश करते रहे.

5 दिनों से है दिक्कत

अपॉइमेंट बुक न हो पाने की समस्या को लेकर एक अन्य उपभोक्ता (देखें वीडियो) ने जब कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया तो पासपोर्ट सेवा प्रतिनिधि ने माफी मांगते हुए बताया कि वेबसाइट में कुछ समस्या आ रही है और आज (रविवार) दोपहर में यह मेनटेनेंस में चली भी गई थी, तो ये अभी थोड़ी देर में ठीक हो सकती है.

उपभोक्ता जब बीते 5 ​दिन से लगातार ये समस्या होने की बात कहता है तो प्रतिनिधि कहता है कि वेबसाइट मेनटेनेंस में गई थी तो ठीक होने में थोड़ा टाइम लगेगा. आपको थोड़ा इंतजार करना होगा. सही समय हम नहीं बता पाएंगे कि कब ठीक होगा, आपको रेगुलर चेक करना होगा.

फिर उपभोक्ता पूछता है ​कि आप ये कहना चाह रहे हो कि पिछले 5 दिनों से किसी का अपॉइंटमेंट बुक नहीं हो रहा, इसके जवाब में प्रतिनिधि पहले ‘नहीं’ कहता है, फिर बोलता है, ‘मतलब किसी-किसी का हो जा रहा है, पर ज्यादातर लोगों का नहीं हो रहा है.’

कई बार आ चुकी है दिक्कत

इस बारे में भारत एक्सप्रेस के रिपोर्टर मृगांक प्रभाकर का कहना है कि दिक्कत इसलिए आ रही है कि इस बारे में विदेश मंत्रालय की ओर से कोई कनफर्मेशन नहीं आ रहा है. ये पहली बार नहीं हुआ है. पिछले एक महीने में ये समस्या 2 बार हो चुकी है. इससे पहले 29 अगस्त से लेकर 1 सितंबर तक 3 दिन के लिए वेबसाइट पर कोई एप्लीकेशन अपलोड नहीं हो पा रही थी, चौथे दिन विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि आवेदन करने की जो संख्या है वो बढ़ गई है और इस वजह से वेबसाइट लोड नहीं ले पा रही, जिसकी वजह दिक्कत हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital