Bharat Express DD Free Dish

ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, बढ़ाई गई सुरक्षा

Shivraj Singh Chouhan ISI Threat: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है कि कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ISI के निशाने पर हैं. फिलहाल उनके पास Z+ सिक्योरिटी है लेकिन खतरे को देखते हुए दिल्ली और भोपाल में उनकी सुरक्षा और बढ़ा दी गई है.

Shivraj Singh Chouhan ISI Threat: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के DGP को एक पत्र भेजकर जानकारी दी है कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ISI के निशाने पर हैं. इस खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. बताया गया है कि ISI उनकी गतिविधियों और निजी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही थी.

दिल्ली और भोपाल में बढ़ी सुरक्षा

इनपुट मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. दिल्ली और भोपाल में शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा को और मजबूत कर दिया गया है. शुक्रवार देर रात भोपाल स्थित उनके बंगले के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई. फिलहाल उनके पास Z+ सिक्योरिटी है, लेकिन खतरे को देखते हुए सुरक्षा का स्तर और ऊंचा कर दिया गया है.

पौधारोपण अभियान में शामिल

बढ़े हुए अलर्ट के बीच भी शिवराज सिंह चौहान ने अपना पौधारोपण अभियान जारी रखा. उन्होंने भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में अपने परिवार के साथ पौधे लगाए और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने लिखा कि पौधारोपण जीवन रोपने जैसा है और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर वातावरण देने के लिए सभी को इसमें शामिल होना चाहिए.

Z+ सिक्योरिटी क्या है?

भारत में Z+ सिक्योरिटी सबसे ऊंचे स्तर का सुरक्षा कवर माना जाता है. इसके तहत किसी व्यक्ति की सुरक्षा के लिए 10 से ज्यादा NSG कमांडो और कुल मिलाकर लगभग 55 प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं. हर कमांडो मार्शल आर्ट्स और आधुनिक हथियारों में विशेषज्ञ होता है.

ये भी पढ़ें-24 साल बाद भी अमर है संसद के शहीदों का बलिदान, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

शिवराज सिंह चौहान का राजनीतिक सफर

शिवराज सिंह चौहान चार बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. वे पहली बार 29 नवंबर 2005 को मुख्यमंत्री बने. इसके बाद उन्होंने 12 दिसंबर 2008, 8 दिसंबर 2013 और 23 मार्च 2020 को फिर से शपथ ली. अब वे केंद्रीय कृषि मंत्री के रूप में कार्यरत हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read