देश

VIDEO: Israel के खिलाफ Delhi में मुस्लिमों का प्रदर्शन, इजरायली दूतावास को घेरने की कोशिश, पुलिस उठाकर ले गई दूर

Demonstrations Against Israel : पश्चिमी एशिया में इजरायल और हमास के बीच छिड़ी जंग को 17 दिन हो गए हैं. इस जंग में अब तक 6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, वहीं घायलों और बेघर हुए लोगों का आंकड़ा लाखों में है. अमेरिका, ब्रिटेन फ्रांस जैसे ताकतवर देश जहां हमास के खिलाफ इजरायल को सपोर्ट कर रहे हैं..वहीं फिलिस्तीन के नाम पर मुस्लिम देश इजरायल के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं. मुस्लिम मजहब के लोग जिन जिन देशों में मौजूद हैं..वे वहीं इजरायल के खिलाफ आक्रोश जाहिर कर रहे हैं.

भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित इजरायली दूतावास के बाहर भी आज प्रदर्शन किया गया..इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग विभिन्न संगठनों के बैनर तले फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आए. फ़िलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे एसएफआई सदस्यों को इज़राइल दूतावास की ओर जाते हुए दिल्ली में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर हिरासत में लिया गया.

एसएफआई के बैनर तले फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी

न्‍यूज एजेंसी ANI ने दिल्‍ली में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन की वीडियो जारी की है. एक वीडियो में प्रदर्शनकारी एसएफआई के बैनर तले इजरायल के खिलाफ नारेबाजी करते दिख रहे हैं.

मौके पर दिल्‍ली पुलिस और अन्य सर्विसेज के जवान भी पहुंच गए. जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को इजरायली दूतावास से दूर ले जाया जाने लगा..कुछ प्रदर्शनकारी वहीं जम गए और सड़क पर लोट गए…तब जवानों ने उन्‍हें उठाकर वहां से हटाया.

यह भी पढ़िए: S Jaishankar: ‘अब कोई भी खतरा…’, इजरायल-हमास जंग के बीच भारतीय विदेश मंत्री बोले- हमें आतंकवाद स्वीकार्य नहीं

देश के कई स्थानों पर जाहिर किया गया आक्रोश

फिलिस्तीन के समर्थन में अब तक मुस्लिम समुदाय द्वारा किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरें देश के कई स्थानों से सामने आ चुकी हैं. यूपी में मुस्लिम बहुल जिलों में इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की गई..बिना अनुमति मार्च किया गया, जिसका पता चलने पर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. दक्षिण भारतीय राज्य केरल में आए रोज प्रदर्शन हो रहा है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

4 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

17 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

43 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

50 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

60 minutes ago