Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

ISRO: चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो वैज्ञानिक की हार्ट अटैक से मौत, काउंटडाउन की गिनती को दी थी अपनी आवाज

चंद्रयान-3 के काउंटडाउन की गिनती करने वाली आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई. इसरो की वैज्ञानिक वलारमथी का रविवार (4 सिंतबर) को हार्ट अटैक आने से निधन हो गया.

इशरो वैज्ञानिक वलारमथी का निधन

चंद्रयान-3 के काउंटडाउन की गिनती करने वाली आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई. इसरो की वैज्ञानिक वलारमथी का रविवार (4 सिंतबर) को हार्ट अटैक आने से निधन हो गया. वैज्ञानिक वलारमथी ने ही चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के समय श्रीहरिकोटा में काउंटडाउन की गिनती की थी. वलारमथी के निधन से इसरो वैज्ञानिकों में शोक की लहर दौड़ गई.

इसरो वैज्ञानिक वलारमथी का हुआ निधन

बता दें कि चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन सेंटर से लॉन्च किया गया था. लॉन्चिंग के समय काउंटडाउन की सुनाई देने वाली गिनती को वलारमथी ने आाज दी थी. चंद्रयान-3 की सफळ लॉन्चिंग और उसके बाद चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की गवाह बनीं वलारमथी का निधन इसरो के लिए एक सदमे के समान है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार को बदमाशों ने मारी गोली, आरसीपी सिंह से मिलकर वापस लौटा था युवक

चंद्रयान-3 मिशन की टीम में शामिल थीं वलारमथी

चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चांद की सतह पर उतरा था. जिससे भारत के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई. भारत दुनिया का चौथा देश बन गया. जिसने चांद पर अपने मिशन को सफल बनाया. इसके साथ ही दुनिया का इकलौता ऐसा देश बना जिसने साउथ पोल पर लैंडिंग कराई. शनिवार को इसरो ने 11वें दिन प्रज्ञान रोवर को निष्क्रिय कर दिया. अब दोबारा 14 दिन बाद प्रज्ञान अपना काम शुरू करेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026

Latest