Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, सात लोगों की मौत

Rajasthan news: अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई. धमाकों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Rajasthan news: राजस्थान की राजधानी जयपुर के खो नागोरियां थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण हादसा हुआ. रिहायशी कॉलोनी में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि लगातार धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं. इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए.

धमाकों से मचा हड़कंप

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मकान में लंबे समय से पटाखे बनाए जा रहे थे. अचानक लगी आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबराकर बाहर निकल आए. इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

अस्पताल में भी अफरा-तफरी

घटना में घायल हुए कई लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि कई मरीज 50 प्रतिशत से ज्यादा झुलस चुके हैं. अस्पताल में परिजनों और रिश्तेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे वहां भी हड़कंप मच गया.

अवैध फैक्ट्री का खुलासा

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह पटाखा फैक्ट्री बिना अनुमति के रिहायशी इलाके में चलाई जा रही थी. सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था. कलेक्टर संदेश नायक और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की.

ये भी पढ़ें-रिकॉर्डवीर मोदी को सलाम! ऐतिहासिक उपलब्धि पर वैश्विक नेताओं ने दी बधाई, विश्व मंच पर गूंजा भारत का डंका

प्रशासन की जांच शुरू

पुलिस और प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री को चलाने के लिए कोई लाइसेंस लिया गया था या नहीं. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital