फ्रोजन शोल्डर का डायबिटीज कनेक्शन: जानें लक्षण और इलाज
प्रतीकात्मक तस्वीर
Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों और पुलिस टीम को संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस अभियान में कुपवाड़ा जिले से लगी एलओसी (LOC) के पास से दो आतंकवादियों को मार गिराया है. कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर मामले की जानकारी दी है. पुलिस जोन से ट्विटर पर लिखा की कुपवाड़ा जिले के डोबनार मचल इलाके में पड़ने वाली नियंत्रण रेखा के पास संयुक्त अभियान में ये दोनों आतंकी मारे गए.
फिलहाल मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो गए. इसकी जांच की रही है. लेकिन माना जा रहा है कि इन आतंकियों की हाल में घुसपैठ हुई हो.
बता दें कि बीते सोमवार को जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने सोमवार को एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का पता लगाया था. अधिकारियों ने बताया कि हंदवाड़ा तहसील के भाटपोरा गांव में सोमवार सुबह बीएसएफ की एक रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) ने आईईडी का पता चला. आईईडी को एक सड़क पुलिया के नीचे छिपाया गया था. आईईडी के सटीक स्थान का पता लगाने के लिए एक ड्रोन को लगाया गया था.
अधिकारियों ने बताया कि, आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. गौरतलब है कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के वाहनों और ऐसी सड़कों पर चलने वाले वीआईपी को क्षतिग्रस्त करने के लिए सड़कों और राजमार्गों पर आईईडी लगाए जाते हैं. आतंकवादियों को इन आईईडी को ट्रिगर करने से रोकने के लिए, सड़कों और राजमार्गों को साफ करने और आतंकवादियों द्वारा लगाए गए किसी छिपे हुए विस्फोटक उपकरण का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों के आरओपी को सुबह होते ही बाहर भेजा जाता है.
Arrested Tree In Pakistan: पाकिस्तान में 100 सालों से एक बरगद का पेड़ गिरफ्तार है.…
Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…
औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…
Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…
Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…