Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Anantnag Encounter: अनंतनाग में कर्नल, मेजर और DSP शहीद, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर

Jammu kashmir news: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के कमांडिंग कर्नल और एक मेजर शहीद हो गए.

indian army encounter

जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना के जवान आतंकियों का सफाया कर रहे.

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ दो मुठभेड़ों में 3 ऑफिसर शहीद हो गए. ऑफिसरों में भारतीय सेना के एक कर्नल, एक मेजर और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक DSP शामिल हैं. बीते रोज आतंकियों से मुकाबले के दौरान सेना के एक वफादार डॉग ने भी जान गंवा दी थी. आज उस डॉग को अंतिम विदाई दी गई.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, आज जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने जवानों पर तब गोलियां बरसा दीं, जब वे सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. आतंकियों के हमले में कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनैक और डीएसपी हुमायूं भट शहीद हो गए. कर्नल मनप्रीत की तैनाती 19 राष्ट्रीय राइफल्स में की गई थी और वह कमांडिंग ऑफिसर थे. वर्ष 2020 के बाद से वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे.

राष्ट्रीय राइफल्स के एक अधिकारी ने कहा, “अनंतनाग मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी की भी जान चली गई है.” उन्होंने बताया​ कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके में आतंकवादियों की तलाश के लिए निकले सेना के अधिकारी जवानों का नेतृत्व कर रहे थे. बताया जा रहा है कि हमारे सुरक्षाबलों को सोमवार को राजौरी के नरला गांव में 3-4 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद वहां तलाशी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी.

यह भी पढ़ें: भरतपुर में भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, श्रद्धालुओं को मथुरा लेकर जा रही थी बस

कल यानी मंगलवार को राजौरी में चल रहे एनकाउंटर में सेना का एक जवान और खोजी डॉग शहीद हुआ था. सूबे में ये मुठभेड़ 12 सिंतबर से चल रही है. इसमें दो आतंकियों को मार गिराया गया है. इसके अलावा मुठभेड़ में सेना के कर्नल, मेजर और डीएसपी घायल हो गए हैं. पिछले 1 महीने में ये तीसरा एनकाउंटर है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital