Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी मुठभेड़, गोलियों की गूंज के बीच मारे गए 2 आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. यह संयुक्त अभियान भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और SOG द्वारा चलाया जा रहा है.

Jammu and Kashmir

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस ऑपरेशन के दौरान अब तक 2 आतंकी मारे जा चुके है. यह कार्रवाई शुक्रवार रात शुरू हुई थी और शनिवार सुबह तक जारी रही. भारतीय सेना की चिनार कोर ने बताया कि सैनिकों ने पूरी सतर्कता के साथ इलाके की घेराबंदी की और गोलीबारी का जवाब संतुलित तरीके से दिया. इस अभियान को ‘ऑपरेशन अखल’ नाम दिया गया है.

सेना, पुलिस और CRPF की संयुक्त कार्रवाई

सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि कुलगाम जिले के अखल इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं. इसके बाद सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बताया कि इलाके में मुठभेड़ चल रही है और सुरक्षाबल मोर्चा संभाले हुए हैं. पुलिस ने कहा, “अभी ऑपरेशन जारी है, आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी.”

एक हफ्ते में तीसरी बड़ी मुठभेड़

कुलगाम की यह मुठभेड़ इस सप्ताह की तीसरी बड़ी मुठभेड़ है. इससे पहले गुरुवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास दो आतंकी मारे गए थे. पुलिस के मुताबिक, दोनों आतंकवादी पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें सीमा पर ही ढेर कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: Maharashtra के पुणे में सोशल मीडिया पोस्ट से भड़की आग, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया हिंसा की वजह

सुरक्षाबलों ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकियों को किया था ढेर

सोमवार को भी सुरक्षाबलों ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकियों को एक सुनियोजित ऑपरेशन में मार गिराया था. गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जानकारी दी थी कि तीनों आतंकी पाकिस्तानी थे और अप्रैल में निर्दोष पर्यटकों की हत्या में शामिल थे.

आतंकवाद के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई

कुलगाम में चल रहा यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ जारी व्यापक अभियान का हिस्सा है. सेना और सुरक्षा एजेंसियां घाटी में शांति बहाल करने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रही हैं.

Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital