Kupwara Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में सोमवार शाम को सेना और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब कुछ आतंकियों ने नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर भारत में घुसने की कोशिश की. सेना ने समय रहते इनकी हरकतें पकड़ लीं और जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया.
संदिग्ध गतिविधियों पर सेना की कार्रवाई
माछिल और डुडनियाल इलाके में शाम करीब 7 बजे संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं. अंधेरे में आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना ने फ्लेयर्स दागे और इलाके को घेर लिया. इसके बाद दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई और धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं. सेना की सतर्कता और तेज़ कार्रवाई की वजह से आतंकियों की घुसपैठ की साजिश नाकाम हो गई.
घुसपैठ की कोशिश नाकाम
सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह एक सुनियोजित घुसपैठ की कोशिश थी, जिसमें आतंकियों का इरादा भारतीय सीमा में दाखिल होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने का था. लेकिन सेना की मुस्तैदी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. इस ऑपरेशन में सेना को कोई नुकसान नहीं हुआ है, और इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.
इसे भी पढ़ें-देहरादून के 28 गांवों में जनसंख्या में बड़ा बदलाव, मुस्लिम आबादी में उछाल, हिंदू आबादी घटी
भारतीय सेना हर हालात में देश की सुरक्षा के लिए तैयार है. माछिल सेक्टर जैसे संवेदनशील इलाकों में सेना की चौकसी और त्वरित कार्रवाई ने कई बार आतंकियों की घुसपैठ को रोका है. इस बार भी सेना ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उन्हें सीमा पार ही ढेर कर दिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

