Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jammu Kashmir Terror Attack: पाकिस्तान बॉर्डर पर भारतीय सेना ने नाकाम की घुसपैठ, अखनूर में मारा गया आतंकी, राजौरी में तलाश तेज

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकियों के हमले फिर तेज हो गए हैं. बीते 2 हफ्तों में आतंकियों को भारतीय सेना को निशाना बनाया, हमलों में कई जवानों ने जान गंवाई. अब भारतीय सेना पुलिस के साथ मिलकर आतंकियों की तलाश में जुटी है.

Jammu Kashmir Terror Attack

पुंछ और राजौरी के बीच डेरा की गली में 21 दिसंबर को सेना के काफिले पर ​हमला हुआ था

Jammu kashmir News: जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के जवानों पर हुए घातक हमले के बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. आज जम्मू के अखनूर में एक आतंकी ढेर कर दिया गया. भारतीय सेना ने कहा- शनिवार को पाकिस्तान बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई. एक जगह से निगरानी कैमरे में 3 आतंकी लाश को ले जाते दिखे हैं.

भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पर आतंकियों की घुसपैठ का एक फुटेज शेयर किया है. व्हाइट नाइट कॉर्प्स के मुताबिक, भारतीय सेना के निगरानी कैमरे में चार आतंकियों को देखा गया था. इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों पर फायरिंग की. बाद में 3 आतंकी एक लाश को घसीटते हुए भारत—पाक इंटरनेशनल बॉर्डर के पार ले जाते दिखे.

Kashmir Rajouri Encounter terror

न्यूज एजेंसी ANI की ओर से बताया गया कि आज जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले की डेरा की गली के वन क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. राजौरी से करीब 66 किमी दूर अखनूर है, जहां गुरुवार (21 दिसंबर) को आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया था. उस हमले में 4 जवान शहीद हो गए थे. कई घायल भी हुए थे, जिनमें से एक ने बाद में दम तोड़ दिया था.

यह भी पढ़िए: अरब महासागर में व्यापारिक जहाज पर ड्रोन से हमला, सऊदी अरब से भारत आ रहा था, नौसेना ने मदद को भेजा युद्धपोत

आतंकियों के हमले में घायल हुए दो जवानों की हालत अभी गंभीर है. पता चला है कि उन पर हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने ली. उस दिन (21 दिसंबर को) 4 आतंकियों ने अमेरिकी M-4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल से जवानों पर हमला किया था.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital