Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jaunpur: रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरी पर खड़े तीन युवक ट्रेन की चपेट में आए, 2 की मौत

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) कुलदीप गुप्ता ने बताया कि महामना एक्सप्रेस ट्रेन रात करीब 9:15 बजे दिल्ली जा रही थी. तभी लाइन बाजार थाना क्षेत्र के भूपतिपट्टी रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरी खड़े तीनों युवक इसकी चपेट में आ गए.

train

सांकेतिक फोटो

Jaunpur: अक्सर देखा गया है कि रेलवे क्रॉसिंग का फाटक ट्रेन आने के दौरान बंद रहता है. फिर भी लोगों से जरा सी देर का इंतजार नहीं होता. वे जल्द से जल्द ट्रेन आने के पहले दूसरे साइड निकलने की कोशिश करते रहते हैं. इस जल्दबाजी में कई बार उनको अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है. ताजा खबर उत्तर प्रदेश के जौनपुर से सामने आया है. यहां के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम वाराणसी-सुल्तानपुर रेल मार्ग पर भूपतिपट्टी रेलवे क्रासिंग के पास एक सवारी ट्रेन की चपेट में आने से दो युवको की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. इसकी सूचना मिलते ही लाइनबाजार थाने की पुलिस और जीआरपी टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

ये भी जानकारी सामने आई है कि जिन दो की मौत हुई है वे छात्र हैं और किसी स्कूल में पढ़ते हैं और सिकरारा के निवासी बताए जा रहे हैं. इन दोनों में एक का नाम निर्मल यादव (19) तो दूसरे का नाम कीर्तिमान है. जो युवक घायल हुआ है, उसका नाम प्रतीक मिश्रा (20) बताया जा रहा है. पूरे मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर संजय वर्मा ने मीडिया को बताया कि घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. मृतकों की शिनाख्त होने के बाद उनके घर वालों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतकों के घरों में सूचना पहुंचने के बाद कोहराम मच गया है.

ये भी पढ़ें- “हमारे साथ गठबंधन में जीते थे 5 सीटें”, योगी के मंत्री ने इशारों-इशारों में RLD को याद दिलाए ‘अच्छे दिन’

क्रॉसिंग के पास पटरी पर खड़े थे युवक

इस घटना के सम्बंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) कुलदीप गुप्ता ने मीडिया को जानकारी दी कि महामना एक्सप्रेस ट्रेन रात करीब 9:15 बजे दिल्ली जा रही थी. उन्होंने आगे बताया कि आस-पास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के भूपतिपट्टी रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरी पर ही तीनों युवक खड़े थे और इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई, जब तक वे हटते तब तक तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए और दर्दनाक हादसा हो गया. इसी के साथ उन्होंने कहा कि कोई भी ट्रेन की पटरी के आस-पास न खड़ा हो और रेलवे क्रासिंग जब बंद हो तो क्रासिंग पार न करें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital