Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जोधपुर में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

Explosive Seized In Jodhpur: जोधपुर में एटीएस द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश दी गई. कार्रवाई एडीसीपी एटीएस दुर्ग सिंह के नेतृत्व में की गई. एटीएस टीम ने राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र, सूरसागर थाना क्षेत्र तथा ओसियां के चिरई क्षेत्र में एक साथ छापेमारी कर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है.

Explosive Seized In Jodhpur

Explosive Seized In Jodhpur

रिपोर्ट- प्रदीप कुमार जोशी


Explosive Seized In Jodhpur: जोधपुर में एटीएस द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश दी गई. कार्रवाई एडीसीपी एटीएस दुर्ग सिंह के नेतृत्व में की गई. एटीएस टीम ने राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र, सूरसागर थाना क्षेत्र तथा ओसियां के चिरई क्षेत्र में एक साथ छापेमारी कर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है.

सूत्रों के अनुसार विभाग की टीम ने चार अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए गोदामों और संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली. इस दौरान सेकड़ों किलो विस्फोटक सामग्री, इलेक्ट्रिक रॉड, डेटोनेटर एवं अन्य खतरनाक सामान जब्त किया गया. कार्रवाई के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर अपने कब्जे में ले लिया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके.

एटीएस लंबे समय से कर रही थी निगरानी

बताया जा रहा है कि बरामद सामग्री का उपयोग अवैध गतिविधियों में किए जाने की आशंका के चलते एटीएस लंबे समय से निगरानी कर रही थी. प्रारंभिक जांच में कुछ दस्तावेज और अन्य संदिग्ध सामग्री भी हाथ लगी है, जिनकी जांच की जा रही है.

सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

कार्रवाई के बाद संबंधित थाना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. फिलहाल एटीएस की टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई और इसका उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया जाना था.

ये भी पढ़ें- सीएम बनते ही शुभेंदु ने अमित शाह के हवाले क्यों किया बंगाल का ‘चिकन नेक’? बीजिंग तक मच गया हड़कंप!

एटीएस अधिकारियों ने फिलहाल मामले में विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है, लेकिन आने वाले समय में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital