Johar University Demolition: उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई फिलहाल टल गई है. मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने डीएम रामपुर और विकास प्राधिकरण द्वारा दिए गए ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है. इससे पहले प्राधिकरण ने 15 जुलाई को यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 इमारतों को बिना अनुमति बनाए जाने का आरोप लगाते हुए 15 दिन में खुद ध्वस्त करने का निर्देश दिया था.
सपा का विरोध प्रदर्शन
इस कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में प्रदर्शन किया. पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन पांडे’ के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की. सपा का कहना है कि यह कदम छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ है.
संगठनों का समर्थन
जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित कार्रवाई के खिलाफ कई संगठन भी सामने आए. जमात-ए-इस्लामी हिंद (जेआईएच) का प्रतिनिधिमंडल यूनिवर्सिटी पहुंचा और प्रशासन, शिक्षकों व छात्रों को समर्थन दिया. उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर ध्वस्तीकरण आदेश पर चिंता जताई.
ये भी पढ़ें-सीएम विजय को बड़ा झटका, करूर भगदड़ पीड़ितों को नौकरी देने के आदेश को HC ने किया खारिज
छात्रों के हितों की चिंता
प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार से अपील की कि यूनिवर्सिटी परिसर में किसी भी तरह की तोड़फोड़ पर रोक लगाई जाए. उनका कहना है कि हजारों छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी और शिक्षा का माहौल बिगड़ेगा. उन्होंने सरकार से शैक्षणिक हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



