Bharat Express DD Free Dish

सैनिटेशन वर्कर अनिल की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Kalyanpuri murder case: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में सैनिटेशन वर्कर अनिल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

Kalyanpuri murder case

Kalyanpuri murder case

Kalyanpuri murder case: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में रविवार को एक सैनिटेशन वर्कर की चाकू मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान अनिल के रूप में हुई है, जो खोड़ा कॉलोनी का रहने वाला था. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

चाकू से हमला कर आरोपी फरार

जानकारी के मुताबिक, अनिल कल्याणपुरी इलाके में सैनिटेशन वर्कर के तौर पर काम करता था. इसी दौरान किसी बात को लेकर उस पर चाकू से हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल अनिल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू करने के साथ ही वारदात से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास किया.

अस्पताल के बाहर परिजनों का प्रदर्शन

अनिल की मौत की खबर मिलने के बाद उसके परिजन और स्थानीय लोग लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के बाहर जमा हो गए. लोगों ने हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. परिजनों का कहना है कि घटना के जिम्मेदार लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए. प्रदर्शन के चलते अस्पताल के आसपास भी कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा.

यह भी पढ़ें: मथुरा में यमराज बनकर दौड़ा बेकाबू डंपर, 6 साल की मासूम समेत 3 को रौंदा; VIDEO देख कांप जाएगी रूह

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे की वजह क्या थी और वारदात में कितने लोग शामिल थे. फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read